सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने कहा कि जिला में शनिवार को कोरोना के 15 केस सामने आए हैं। जिला में अब पॉजीटिव केस 103 से बढकर 118 हो चुके हैं, जिनमें से 54 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिला में सर्विलांस पर 6825 लोग आ चुके है, जिनमें से 3651 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 3174 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिला में 347 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिला के 6536 सैंपल्स में से 6071 की रिपोर्ट नेगेटिव है। उन्होंने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रेदेशों से काफी लोग आ रहे है। लगातार उनकी स्क्रीनिंग जारी है और हमारे नागरिक अस्पताल में दुकानदरों व गर्भवती महिलाओं व आपातकालीन में आने वाली सभी मरीजों की जांच की जा रही है। जिला के 8228 लोगों की साइक्लॉजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि नागरिक कही पर भी भीड़ देखे तो जिम्मेदार नागरिक होने के नाते एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरूक करें। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो हम जल्द ही इस जंग को जीत पाएंगे।
