कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर आपको सेनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहते हैं, लेकिन क्या हो अगर वो सेनिटाइजर नकली हो ? जरा ध्यान से क्योंकि लोग जिस सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, अब उसमें भी गड़बड़ी होने लगी है। नकली, एक्सपायरी और कई ज्यादा पैसों में सेनिटाइजर बेचे जा रहे हैं। जिसके चलते अब हिसार में एक केस भी दर्ज हुआ है और अब ड्रग डिपार्टमेंट तक भी नकली सेनिटाइजर की सूचना पहुंच चुकी हैं। वहीं, अब डिपार्टमेंट की तरफ से प्रदेश के सभी ब्रांड के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
ड्रग डिपार्टमेंट की तरफ से हरियाणा में अब तक सेनिटाइजर के 158 ब्रांड के सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी बताया है कि सभी सेनिटाइजर ब्रांड के सैंपल लिए जा रहे हैं, फेल होने पर संबंधित दुकानदार और कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
सेनिटाइजर की ऐसे करें पहचान-
दरअसल, सेनिटाइजर दो तरीके के होते हैं। पहले एल्कोहल और दूसरा इथेनॉज एंड आईपीए बेस्ड होता है। इनकी पहचान के लिए जैसे ही आप सेनिटाइजर खोलेंगे, तो दोनों ही तरह के सेनिटाइजर में महक आएगी। इसके साथ ही सेनिटाइजर की बोतल पर जो लेवल होता है, उसके ऊपर इनकी मात्रा भी देख सकते हैं। एल्कोहल सेनिटाइजर की मात्रा कम से कम 60 प्रतिशत तक होनी चाहिए क्योंकि जितनी ज्यादा मात्रा एल्कोहल की होती है वो उतना ही असरदार होता है।
