Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

यह अवॉर्ड स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की मजबूत भागीदारी का प्रमाण: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

faridabadnews24By faridabadnews24July 18, 2025No Comments3 Mins Read
This award is a proof of Haryana's strong participation in Swachh Bharat Abhiyan: Cabinet Minister Vipul Goyal
This award is a proof of Haryana’s strong participation in Swachh Bharat Abhiyan: Cabinet Minister Vipul Goyal
फरीदाबाद, मिथलेश मिश्रा: स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस अवार्ड कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक़्त में इस दिशा में और भी अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।

नव नियुक्त मनोनीत पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधानी का अभिनंदन किया

करनाल को स्वच्छ शहर कैटेगरी में तीसरा स्थान स्वच्छता सर्वेक्षण के 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में करनाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और सतत प्रयासों का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हरियाणा की स्वच्छता क्रांति का आरंभ है। सोनीपत को मिला ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ वहीं दूसरी ओर, सोनीपत को स्वच्छता के लिए ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सोनीपत नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रबंधन और नवाचार को दर्शाता है। हरियाणा के अन्य शहरों की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम ने स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाई है। जहां पिछले साल यह देशभर में 140वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 41वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा राज्य में उसकी रैंकिंग अब 7वें स्थान पर है। यह विकास राज्य सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता अभियानों का परिणाम है।

VIDEO वायरल: विधानसभा परिसर में जमकर चले लात-घूंसे

हरियाणा सरकार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता
इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा, “यह पुरस्कार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले समय में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है, और आने वाले वर्षों में सोनीपत सहित प्रदेश के कई शहर इस सूची में और ऊंचा स्थान प्राप्त करेंगे – “हम सिर्फ गंदगी हटाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हरियाणा को एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ राज्य के रूप में स्थापित करेंगे,” स्वच्छता से स्वास्थ्य, समृद्धि और संपन्नता मंत्री गोयल ने कहा, “स्वच्छता से ही स्वास्थ्य, समृद्धि और संपन्नता सुनिश्चित होती है। आज महामहिम राष्ट्रपति द्वारा करनाल को दिया गया यह पुरस्कार हमारे लिए मानसिक ऊर्जा का स्रोत बनेगा। यह एक संकेत है कि हमारा प्रदेश एक स्वच्छ भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।” उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ अब ‘स्वच्छ भारत – सम्पन्न भारत’ के रूप में सामने आ रहा है, और हरियाणा इसकी अग्रिम पंक्ति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में करनाल ही नहीं, बल्कि हरियाणा के हर एक शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में टॉप पर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
faridabadnews faridabadnews24 This award is a proof of Haryana's strong participation in Swachh Bharat Abhiyan: Cabinet Minister Vipul Goyal
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

अब सीधा घर पहुंचेगा भारी-भरकम चालान, दिल्ली-आगरा हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने वाले सावधान

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.