Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » इस तरीके से हो जाएगा आधा माफ, अगर आप पर भी है गाड़ी का भारी भरकम चालान तो नहीं है घबराने की जरुरत

इस तरीके से हो जाएगा आधा माफ, अगर आप पर भी है गाड़ी का भारी भरकम चालान तो नहीं है घबराने की जरुरत

faridabadnews24By faridabadnews24August 2, 2025No Comments3 Mins Read
In this way half the fine will be waived off, if you also have a huge fine then there is no need to panic
IMAGES SOURCE : GOOGLE

आजकल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन आम बात हो गई है। सुबह ऑफिस जाते समय कई लोग ट्रैफिक के दबाव में छोटे-छोटे नियम तोड़ देते हैं। कभी हेलमेट नहीं पहनते, कभी रेड लाइट पार कर लेते हैं, तो कभी नो-पार्किंग एरिया में गाड़ी खड़ी कर देते हैं। ऐसा सोचते हैं कि कोई देख नहीं रहा, लेकिन असलियत यह है कि हर चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे आपकी ये छोटी-छोटी गलतियां रिकॉर्ड कर रहे होते हैं। कुछ महीनों बाद जब आप अपने वाहन की आरसी या इंश्योरेंस रिन्यू करवाने जाते हैं, तो पता चलता है कि आपके ऊपर हजारों रुपये के चालान बकाया हैं—जो कभी 5 हजार तो कभी 20 हजार तक पहुंच जाते हैं।

लोक अदालत: चालान माफी का आसान और राहत भरा विकल्प

अगर आपको लगता है कि इतनी बड़ी रकम भरना मुश्किल होगा, तो जान लें कि सरकार ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए लोक अदालत का आयोजन किया है। लोक अदालत के जरिए आप अपने ट्रैफिक चालान की पूरी या आधी रकम माफ करवा सकते हैं।

Murder in Palwal: वजह कर देगी हैरान, कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान

लोक अदालत कब लगती है?

लोक अदालत साल में चार बार लगती है। आप अपने शहर या राज्य की न्यायिक वेबसाइट पर जाकर या स्थानीय अदालत से संपर्क कर आगामी लोक अदालत की तिथि जान सकते हैं। इस साल अगली लोक अदालत 13 सितंबर 2025 को राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होगी। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आपको कम से कम दो दिन पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है। रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपॉइंटमेंट लेटर, टोकन नंबर मिलेगा, जिसे लेकर तय समय पर लोक अदालत पहुंचना होगा।

कैसे करें आवेदन?

यदि आपके पास एक से अधिक चालान हैं, तो प्रत्येक चालान के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद लोक अदालत में उपस्थित होकर आप अपने चालान माफी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका: मशहूर एक्टर का संदिग्ध निधन

कैसे चेक करें चालान?

आप अपने ट्रैफिक चालान की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in या mParivahan ऐप के जरिए ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। बस चालान नंबर, वाहन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें, आपकी चालान डिटेल्स सामने आ जाएंगी। इन डिटेल्स का प्रिंट लेकर लोक अदालत में ले जाना आवश्यक है।

कौन-कौन से चालान माफ हो सकते हैं?

लोक अदालत में पुराने ट्रैफिक चालान जैसे बिना हेलमेट ड्राइविंग, सीट बेल्ट न पहनना, गलत पार्किंग आदि मामलों की सुनवाई होती है। इनमें कुछ मामलों में पूरा चालान माफ हो सकता है, तो कुछ मामलों में 50 प्रतिशत चालान माफी भी मिलती है। इस लोक अदालत के जरिए आप अपने ट्रैफिक चालान के बोझ से निजात पा सकते हैं, बशर्ते समय पर रजिस्ट्रेशन और आवश्यक दस्तावेज लेकर लोक अदालत में उपस्थित हों।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 if you also have a huge fine then there is no need to panic In this way half the fine will be waived off
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.