Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो हुआ वायरल, अब अधिकारी ने दी सफाई, OYO होटल में गए पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई

वीडियो हुआ वायरल, अब अधिकारी ने दी सफाई, OYO होटल में गए पुलिसकर्मी की चप्पलों से पिटाई

faridabadnews24By faridabadnews24August 6, 2025Updated:August 6, 2025No Comments2 Mins Read
The video went viral, now the officer gave clarification, the policeman who went to OYO hotel was beaten with slippers
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद के सरूरपुर इलाके में एक ओयो होटल संचालिका द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर बताया जा रहा है कि ओयो होटल की संचालिका ट्रैफिक पुलिस कर्मी की चप्पलों से पिटाई कर रही है और एक युवक ट्रैफिक पुलिस कर्मी को पकड़ के खड़ा है। एक अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी के मुताबिक इस पूरे मामले में समझौता भी हो गया था, जिसके बावजूद वीडियो वायरल कर दी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी उक्त ओयो होटल में क्या करने गया था और किस बात को लेकर विवाद हुआ, जबकि मार पिटाई कर रही संचालिका को साफ तौर पर चिल्लाते और चप्पल से मारते हुए देखा जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी की पिटाई

एक अन्य ट्रैफिक कर्मी ने इसे लेकर बताया कि यह सच है कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ओयो होटल की संचालिका ने पिटाई की है, जो कि उन्होंने गलत किया है। वह उन्हें समझा बुझाकर भी भेज सकते थे या फिर 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला सकते थे। ट्रैफिक पुलिस कर्मी का कहना था कि इस मारपीट के बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था, उसके बाद इन्होंने वीडियो वायरल की है, जिसको लेकर ओयो संचालिका व अन्य के खिलाफ मुजफ्फरनगर थाने में केस दर्ज किया जा चुका है। इस मामले पर अब ट्रैफिक पुलिस पीआरओ का बयान भी आया है।

पुलिस ने दिया बयान

पुलिस पीआरओ यशपाल ने इस मामले पर बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी वहां जाम लगने की वजह से गया था। दरअसल ओयो होटल के बाहर गाड़ियां खड़ी थीं। इसे लेकर पुलिसकर्मी ने होटल संचालिका से बात की। पुलिसकर्मी ने कहा कि सड़क पर खड़ी गाड़ियों की वजह से सड़क पर जाम लग रहा है। इसे लेकर होटल संचालकों ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी को पीटा। इस विषय को लेकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें राउंड ऑफ किया गया है, साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है। जब उनसे ये पूछा गया कि इस मामले में पुलिसकर्मी और ओयो होटल संचालकों के साथ समझौता हो चुका था तो उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया।

NEWS SOURCE Credit :indiatv

faridabadnews faridabadnews24 now the officer gave clarification the policeman who went to OYO hotel was beaten with slippers The video went viral
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बाइक बनी शिकार, 50 मीटर दूर जा गिरे दो सवार, फरीदाबाद हाईवे पर 200 की रफ्तार में मर्सिडीज-BMW की रेस

April 22, 2026

‘शेरू-रॉकी’ ने ढूंढ निकाला महिला का शव, रोजाना खिलाती थी रोटी, फरीदाबाद पुलिस से तेज स्ट्रीट डॉग

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.