Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » मानव संसाधन विकास मंत्री ने किया खुलासा, देश में अगस्त माह में खोले जा सकते है बंद स्कूल-कॉलेज

मानव संसाधन विकास मंत्री ने किया खुलासा, देश में अगस्त माह में खोले जा सकते है बंद स्कूल-कॉलेज

faridabadnews24By faridabadnews24June 8, 2020No Comments2 Mins Read

कोरोना काल के बीच देशभर में बंद पड़े स्कूलों और कॉलेजों को खोलने के लिए मंथन किया जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने बीबीसी हिंदी को दिये एक इंटरव्यू में कहा कि 16 मार्च के बाद से बंद हुए स्कूल और कॉलेज खोलने पर फिलहाल विचार किया जा रहा है और ये स्कूल अगस्त 2020 के बाद ही खुल पाएंगे।

देश में करीब 33 करोड़ स्कूली छात्रों को अपने अपने स्कूल खुलने का बेसब्री से इंतजार है। सभी राज्यों में लॉक डाउन के बीच स्कूलों को खोलने को लेकर बैठकों का दौर भी चल रहा है, लेकिन केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने फिलहाल अगस्त तक का समय दे दिया है।

अलग-अलग राज्यों के शिक्षा विभागों और सरकारों की तरफ से स्कूलों में 30 फीसदी उपस्थिति, ऑड इवन फॉर्मूले या फिर बड़ी उम्र के ही बच्चों को फिलहाल स्कूल में बुलाने पर प्रस्ताव तैयार किये जा रहे हैं। स्कूलों में फिलहाल दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों को ही बुलाने पर विचार किया जा रहा है। हर कक्षा में सिर्फ 15-15 बच्चों को बुलाने की तैयारी की जा रही है। वहीं स्कूलों को भी दो शिफ्ट में चलाने पर विचार किया जा रहा है।

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश निशंक पोखरियाल ने बीबीसी हिंदी को एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि अगस्त के बाद ही स्कूलों को खोला जाएगा। संभवत माना जा रहा है कि अब 15 अगस्त के बाद ही स्कूलों को खोलने पर विचार किया जा रहा है। वहीं इस सत्र की परीक्षाओं के नतीजे भी 15 अगस्त तक घोषित करने की कोशिश की जा रही है।

CBSE बोर्ड भी अपनी परीक्षाएं एक जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक ले रहा है, इधर हरियाणा में भी शिक्षा बोर्ड ने जुलाई में बची हुई परीक्षाओं को लेने की तैयारी कर रखी है। NEET और JEE की परीक्षाएं भी जुलाई में हो रही है, ऐसे में अगस्त में इनका रिजल्ट जारी किया जा सकता है और अगस्त 15 के बाद स्कूलों को खोलने पर फैसला लिया जा सकता है।

किन किन तैयारियों के साथ हो सकती है शुरुआत
– शिक्षकों को मास्क और दस्ताने पहनने अनिवार्य होंगे।
– स्कूलों में थर्मल स्कैनर लगाए जाएंगे
– क्लासरुम में दो छात्र तीन सीटों पर बैठ सकेंगे
– सीसीटीवी से पूरी तरह से निगरानी की जाएगी
– फिजिकल डिस्टेंस का पूरा पालन करना होगा
– स्कूल में निर्देशों को चस्पा करना होगा

closed schools and colleges can be opened in the country in August faridabadnews24 Human Resource Development Minister revealed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026

मौलवी ने दी थी झाड़ फूंक की सलाह, महिला के बेहोश होते ही किया गैंगरेप

April 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.