जींद के सरकारी अस्पताल से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया है। मरीज दूसरी मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे नीचे कूद गया, जिससे किसी को शक भी नहीं हुआ। मरीज ने पीपीई किट पहनकर इस घटना को अंजाम दिया है, ताकि किसी को शक का ना हो। अब स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी को बछड़ी के साथ कुकर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आरोपी युवक आज जींद के जुलाना इलाका का है, और मेडिकल होने के बाद जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल किया गया था, लेकिन आज आरोपी पीपीई किट पहनकर खिड़की से फरार हो गया है।
अब पुलिस और प्रशासन की टीमें पहुंची हुई है और सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
