Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वंदेमातरम् भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक है : कृष्णपाल गुर्जर

वंदेमातरम् भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक है : कृष्णपाल गुर्जर

faridabadnews24By faridabadnews24November 7, 2025No Comments3 Mins Read
Vande Mataram symbolizes the soul of India and the inspiration of the freedom movement: Krishan Pal Gurjar
Faridabad : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि वंदेमातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक है। इसकी रचना महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1870 के दशक में की और रवींद्रनाथ टैंगौर ने इसे पहली बार सार्वजनिक रूप से गाया था, यह गीत उस दौर में भारतीयों में देशभक्ति की भावना जगाने वाला सबसे सशक्त माध्यम बना। इसके बाद यह गीत स्वतंत्रता संग्राम का स्वर बन गया। आजादी की लड़ाई के दौरान कई वीर सपूतों ने वंदेमातरम् ‘ गाते हुए फांसी का फंदा चूमा। यह गीत हमारे राष्ट्र के हर कोने में आजादी का संदेश लेकर गूंजता था। और आजादी के बाद वंदेमातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया, और यह भारत की एकता, अस्मिता और गौरव का प्रतीक बन गया।
भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत के गौरव, एकता और स्वतंत्रता के प्रतीक राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से देशभक्ति की भावना के साथ मनाई गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र गीत वंदेमातरम् का वाचन किया । पूरा परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सभी को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई और उपस्थित लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है और राष्ट्रहितों से भी समझौता करने से नहीं हिचकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति के चलते वंदेमातरम् जैसे राष्ट्रीय गीत को भी अपनी बैठकों से बाहर कर दिया। श्री गुर्जर ने कहा कि 2019 में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब सचिवालय में वंदेमातरम् गाना बंद करवा दिया गया था, जो इस बात का प्रतीक है कि कांग्रेस राष्ट्रभक्ति की भावना को ठेस पहुँचाने से भी नहीं चूकती।
‘वंदेमातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की आवाज है : पंकज पूजन रामपाल
भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा की पुकार है जिसनें आजादी की लड़ाई में राष्ट्र को एक सूत्र में बांधा था । जिस गीत की पंक्तियों ने अंग्रेज़ी साम्राज्य की नींव हिला दी थी, जिसने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को प्रेरणा दी, उस गीत के 150 वर्ष पूर्ण होना हमारे लिए गर्व का विषय है। श्री रामपाल ने आगे कहा कि भाजपा इस उत्सव को एक राष्ट्रभक्ति आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगी। फरीदाबाद जिले के हर मंडल में वंदेमातरम् का सामूहिक वाचन किया जायेगा, युवा प्रेरणा के लिए सेमिनार, प्रदर्शनी, सोशल मीडिया कैम्पेन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति की अलख जगाई जाएगी।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, ज़िला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, वज़ीर सिंह डागर, आत्मनिर्भर भारत की संयोजिका सीमा भारद्वाज और महिला मोर्चा अध्यक्षा राजबाला सरधाना, भाजपा पार्षद गण, जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना, भारती भाकुनी, ज़िला सचिव तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, ज़िला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, कार्यालय सचिव राज मदान, अरुणिमा सिंह, शिवम रत्न, मंडलों के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश व जिला, मंडल स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
faridabadnews faridabadnews24 Vande Mataram symbolizes the soul of India and the inspiration of the freedom movement: Krishan Pal Gurjar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

9106 चालान काट दर्जनों वाहन किए इपाउंड, पलवल में हुडदंगियों की अब खैर नहीं, पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन लगाम’

April 29, 2026

मां की डांट के बाद फरीदाबाद में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर दी जान, ‘पापा को आने दे, वही तुझे सुधारेंगे’

April 27, 2026

ममता हुई शर्मसार ! जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छठी बेटी होने पर मां ने ली मासूम की जान

April 27, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.