बोले- किसी भी सुरत में नहीं बख्शा जाएगा, फरीदाबाद हथियार बरामदगी पर अनिल विज का बयान
Anil Vij's statement on the Faridabad arms recovery: "No one will be spared under any circumstances."

फरीदाबाद में एक डॉक्टर के पास से असॉल्ट राइफल, एके-47 और ऑटोमेटिक पिस्टल मिलने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी तह तक जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि ये हथियार कहां से आए, किसने दिए और इसका मकसद क्या था। विज ने साफ कहा कि जो भी इस साजिश में शामिल होगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विज ने कहा कि यह पूरा मामला जांच के दायरे में है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन हथियारों का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसका लक्ष्य क्या था। हिंदुस्तान ऐसे किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं करेगा जो देश को अस्थिर करने की कोशिश करेगा।
नया पेशा ढूंढ रहे हैं राहुल गांधी- विज
वहीं, राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए अनिल विज ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब राजनीति के अलावा अलग-अलग कामों में हाथ आजमा रहे हैं- कभी मछली पकड़ते हैं, कभी पेंटिंग करते हैं, तो कभी खेतों में काम करते दिखाई देते हैं। विज ने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद राहुल गांधी राजनीति के बाद नया पेशा ढूंढ रहे हैं।
खुद की बातों में उलझ जाते हैं राहुल गांधी- विज
इसके अलावा, राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर लगाए गए “वोट चोरी” के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर अपनी बातों में खुद उलझ जाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि फेक वोट डलने की बात से यह कैसे साबित होता है कि वह वोट किसके पक्ष में गया।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari