Deh Vyapar: रात में ग्राहक बनकर पहुंचे सिपाही, गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़
Deh Vyapar: Policeman arrives at night posing as customer, prostitution racket busted in guest house

आगरा: एकता थाना क्षेत्र में किराए के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चल रहा था। सूचना पर पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर पहुंचे। संचालक द्वारा तीन हजार रुपये लेकर कमरा और युवती उपलब्ध कराने को कहा। देह व्यापार की पुष्टि के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात 12 बजे धांधूपुरा के नगला डीम स्थित दी ताज पेइंग गेस्ट हाउस पर छापा मारकर किशोरी और युवती को बरामद कर लिया। देह व्यापार कराने के आरोपित अनिल और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से 44 हजार रुपये बरामद किए हैं। महिला द्वारा किशोरियों और युवतियों को गेस्ट हाउस पर लाकर देह व्यापार कराया जाता था।
एनजीओ की सूचना पर एकता क्षेत्र स्थित ताज पेइंग गेस्ट हाउस पर मारा छापा
गेस्ट हाउस में देह व्यापार की सूचना पुलिस को प्रयागराज की संस्था फ्रीडम फार्म ने दी थी। गेस्ट हाउस को महुआखेड़ा निवासी अनिल कुमार चला रहा था। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने कार्रवाई की जिम्मेदारी एसीपी सैंया डॉ. सुकन्या शर्मा को दी। देह व्यापार की पुष्टि के लिए शुक्रवार की रात पहले दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। गेस्ट हाउस संचालक ने दोनों सिपाहियों से तीन हजार रुपये लेकर युवतियां उपलब्ध कराने को कहा।
किशोरी और युवती को किया बरामद, आरोपित युवक और महिला गिरफ्तार
गेस्ट हाउस संचालक को दिए नोटों की पुलिस ने मोबाइल से पहले ले ली थी। पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मारकर संचालक अनिल और उसकी महिला साथी काे गिरफ्तार कर लिया। महिला रकाबगंज की रहने वाली है। पूछताछ में अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित महिला से पहले से पहचान थी। महिला से बातचीत के बाद उसने 30 हजार रुपये महीने पर गेस्ट हाउस लिया था।
बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों को जाल में फंसाती थी महिला
महिला बेरोजगार व आर्थिक रूप से कमजोर किशोरियों एवं युवतियों को अपने जाल में फंसाती थी। इसके लिए वह सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, चाट आदि की ठेलों पर जाती थीं। यहां रोज आने वाले लड़कियों पर नजर रखती थी। उन्हें कम समय में अधिक कमाई का लालच देकर ब्रेनवाश करके देह व्यापार के लिए तैयार करती थी। गेस्ट हाउस से बरामद युवती और किशोरी से वह आई लव सेल्फी प्वाइंट पर मिली थी। किशोरी को एक हजार रुपये का लालच दिया गया था। जबकि युवती को तीन हजार रुपये में पूरे दिन के लिए बुक किया गया था।
युवती तीन महीने पहले आई देह व्यापार में
युवती विवाहित है, पति की बेरोजगारी के चलते तीन महीने पहले देह व्यापार में आ गई थी। स्वजन को ताजगंज के होटल में नौकरी मिलना बताया था। देह व्यापार से निकलने का प्रयास करने पर महिला बदनाम करने की धमकी देती थी। आरोपितो ने बताया कि प्रेमी युगलों को भी वह घंटों के हिसाब से किराए पर कमरा देते थे।
कमरों से मिली शराब की बोलतें
एसीपी ने बताया कि तलाशी में कमरों से शराब की बोतल समेत अन्य चीजें मिली हैं। अनिल कुमार और उसकी साथी महिला के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।मुक्त हुई किशोरी को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। युवती को उसके स्वजन के सिपुर्द किया गया है।
NEWS SOURCE Credit :jagran