Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद एक्शन में पुलिस, ‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता, आज से उल्टी गिनती शुरू’

लॉरेंस गैंग की धमकी के बाद एक्शन में पुलिस, ‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता, आज से उल्टी गिनती शुरू’

faridabadnews24By faridabadnews24December 9, 2025Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Police in action after Lawrence gang's threat: 'Tell Pawan Singh he doesn't pick up my phone, the countdown starts today'
IMAGES SOURCE : GOOGLE
‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता है, आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू’. दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा ठोक देंगे.’ भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिली है. सोमवार को पवन सिंह ने जिस नबंर से क़ॉल और मैसेज आया, वह सारे सबूत मुंबई पुलिस को सौंप दी. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के साथ काम करना औऱ बिग बॉसे के ग्रेड फिनाले में शिरकत करना पवन सिंह के के लिए जी का जंजाल बन गया. पवन सिंह ने मुंबई पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पहले उन्हें धमकी म‍िली, फिर पैसों की ड‍िमांड हो गई. पवन सिंह ने मुंबई पुलिस को दो अलग-अलग शिकायतें दी है.

मुंबई पुलिस को दिए शिकायत में पवन सिंह ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कहा, ‘पवन सिंह को बोल देना मेरा फोन नहीं उठाता है, आज से उसकी उल्टी गिनती शुरू. सलमान खान के साथ काम करता है ना, मारेंगे लखनऊ में उसको. दुनिया के किसी भी कोने में मिलेगा गोली मार देंगे. लारेंस बिश्नोई गैंग से बबलू, तुम्हें नहीं पता तो उपेंद्र कुशवाहा से पूछ लेना और पप्पू यादव से पूछ लेना, कौन है लारेंस बिश्नोई. बहुत बड़ा हीरो बनता है ना पवन सिंह उसको बोल मेरे को फोन कॉल करने को. भाई का नंबर गूगल पे मिल जाएगा. सलमान खान के साथ दोबारा काम करने का इसका सपना रह जाएगा.’
Pawan Singh Death threat
पवन सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है.

 

पप्पू यादव के बाद पवन सिंह लॉरेन्स गैंग के निशाने पर

यह धमकी पवन सिंह के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आई है, क्योंकि वह सलमान खान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करने की तैयारी कर रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से दी गई धमकी में पवन सिंह को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य ‘बबलू’ बताया और कहा कि अगर पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई के बारे में नहीं पता है, तो वह उपेंद्र कुशवाहा और पप्पू यादव जैसे नेताओं से पूछ सकते हैं. धमकी में यह भी कहा गया कि पवन सिंह का सलमान खान के साथ दोबारा काम करने का सपना अधूरा रह जाएगा.

पवन सिंह को किस गैंग ने धमकी दी है?

  • Aदाऊद इब्राहिम गैंग
  • Bशिवा शेखर गैंग
  • Cलॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • Dचोटाला गैंग

 

धमकी के पीछे लॉरेंस गैंग या फिर कोई और?

पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं और वह लंबे समय से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार चुनाव से ठीक पहले वह दोबारा बीजेपी में शामिल हुए थे. पवन सिंह को इसके बाद गृह मंत्रालय ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी थी. लेकिन पवन सिंह की सलमान खान के साथ करीबी संबंध और संभावित प्रोजेक्ट की खबरें गैंगस्टर को नागवार गुजरी हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग लगातार सलमान खान को धमकी देता रहा है और अब वह बॉलीवुड से जुड़े अन्य लोगों को भी निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने की कोशिश कर रहा है.

मुंबई पुलिस को पवन सिंह ने दिए ये सारे सबूत

मुंबई पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस गैंगस्टर द्वारा दिए गए नंबर और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है. यह मामला एक बार फिर से संगठित अपराध और फिल्म जगत के बीच के खतरनाक संबंधों को उजागर करता है.
NEWS SOURCE Credit :news18
faridabadnews faridabadnews24 Police in action after Lawrence gang's threat: 'Tell Pawan Singh he doesn't pick up my phone the countdown starts today'
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

बिस्किट का लालच देकर ले गया 3 साल की मासूम को, फिर की ऐसी दरिंदगी कि कांप जाएगी रूह

June 16, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

तस्वीर देखकर लड़की के खड़े हो गए रोंगटे, AI से अश्लील फोटो बनाकर उसी युवती को भेजी, आरोपी ने कर दी ये मांग..

June 12, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.