Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » जानें क्या है इस मुफ्त सफर के पीछे की वजह, फ्री… फ्री… फ्री! भारत की इस इकलौती ट्रेन में न टिकट लेनी है, न रिजर्वेशन कराना होगा..

जानें क्या है इस मुफ्त सफर के पीछे की वजह, फ्री… फ्री… फ्री! भारत की इस इकलौती ट्रेन में न टिकट लेनी है, न रिजर्वेशन कराना होगा..

faridabadnews24By faridabadnews24February 19, 2026No Comments2 Mins Read
Find out the reason behind this free journey, free... free... free! On this unique train in India, you don't need to buy a ticket or make a reservation.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

ट्रेन की यात्रा अपने आप में रोमांचक होती है। भारत में लाखों लोग रोज लंबी दूरी तय करने के लिए ट्रेन का सहारा लेते हैं। आमतौर पर लंबी यात्रा में टिकट और रिजर्वेशन की जरूरत होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें सफर करना पूरी तरह मुफ्त है और न टिकट की जरूरत है, न रिजर्वेशन का झंझट।

75 साल से मुफ्त सफर
हम बात कर रहे हैं भाखड़ा-नांगल ट्रेन की। यह ट्रेन 75 साल से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भाखड़ा-नंगल बांध तक मुफ्त यात्रा का अनुभव देती आ रही है। यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश और पंजाब के सीमा क्षेत्र में नंगल और भाखड़ा के बीच चलती है।

ट्रेन का संचालन
भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन द्वारा संचालित यह ट्रेन भारतीय रेलवे के तहत नहीं बल्कि प्रबंधन बोर्ड के तहत चलाई जाती है। ट्रेन शिवालिक पहाड़ियों में 13 किलोमीटर की यात्रा करती है और सतलुज नदी को पार करती है।

खर्च और इंजन
शुरुआत में यह ट्रेन भाप इंजन से चलती थी, लेकिन 1953 में इसमें अमेरिका से मंगवाए गए डीजल इंजन लगाए गए। ट्रेन रोजाना लगभग 50 लीटर डीजल खपत करती है, यानी रोजाना इसका खर्च लगभग 5,000 रुपये आता है।

खूबसूरत नजारे
भाखड़ा-नांगल ट्रेन छह स्टेशनों और तीन सुरंगों से गुजरती है, जिससे यात्रियों को भाखड़ा-नंगल डैम और शिवालिक पहाड़ियों का मनोरम दृश्य देखने को मिलता है। यह ट्रेन न केवल यात्रा का माध्यम है बल्कि देश के औद्योगिक इतिहास की झलक भी दिखाती है।

बोगियों का विवरण
ट्रेन की बोगियां लकड़ी की बनी हैं। पहले इसमें 10 बोगियां थीं, अब केवल 3 बोगियां चल रही हैं। एक बोगी पर्यटकों के लिए, एक बोगी महिलाओं के लिए और एक अन्य सामान्य यात्रियों के लिए रिजर्व है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन बोगियों का निर्माण कराची में किया गया था।

कितने लोग करते हैं सफर?
नंगल और भाखड़ा के बीच रोजाना लगभग 800 से ज्यादा लोग इस ट्रेन का आनंद लेते हैं। यह क्षेत्र पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और ट्रेन का सफर यहां का आकर्षण बन गया है। इस तरह, भाखड़ा-नांगल ट्रेन देश की उन चुनिंदा जगहों में शामिल है, जहां बिना टिकट और बिना रिजर्वेशन के फ्री में खूबसूरत पहाड़ियों और नदी के किनारे सफर का अनुभव लिया जा सकता है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Find out the reason behind this free journey free... free... free! On this unique train in India you don't need to buy a ticket or make a reservation.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

5 माह की गर्भवती है पीड़िता, 14 साल की बच्ची से रेप के आरोपी भाजपा नेता का 3 टुकड़ों में मिला शव

April 12, 2026

Comments are closed.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.