Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » दाखिले के लिए आने वालों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर फिर पुलिस के कान खड़े!

दाखिले के लिए आने वालों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी को लेकर फिर पुलिस के कान खड़े!

faridabadnews24By faridabadnews24January 13, 2026Updated:February 19, 2026No Comments3 Mins Read
Those seeking admission will undergo police verification; Al-Falah University is once again under police scrutiny!
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: सफेदपोश आतंकियों का केंद्र बनकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आई अल फलाह यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग कोर्स के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीएससी सहित अलग-अलग डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन निकाले गए हैं, इस बाबत जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर होने का दावा कर रही है। डीसीपी एनआईटी की ओर से पूरी दाखिला प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए तीनों टीमों का गठन किया गया है, जो छात्रों का वेरिफिकेशन करेगी। छात्र अगर बाहर के राज्य का है तो संबंधित थाने में जाकर उसकी पूरी जांच पड़ताल होगी। इसके साथ स्टाफ नियुक्ति को लेकर भी पूरी जांच की जाएगी। फरवरी से दाखिला प्रक्रिया और स्टाफ की नियुक्ति शुरू हो जाती है। दाखिला लेने वाले छात्र को पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर संबंधित कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है और बाद में फोन करके काॅलेज में बुलाया जाता है।

दाखिले को लेकर गैर शैक्षणिक स्टाफ की भी लगाई ड्यूटी

बता दें ठीक दो महीने पहले धौज गांव में स्थित यूनिवर्सिटी का नाम आतंकवादी गतिविधियों का संचालन करने वाली जगह के रूप में सामने आया था। यूनिवर्सिटी में कार्यरत डाॅक्टर मुजम्मिल की गिरफ्तारी हुई थी और उसके धौज एवं फतेहपुर तगा गांव में ठिकानों से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 2900 किलो से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, हथियार, कारतूस आदि बरामद किए थे। डाॅ. मुजम्मिल से जब पूछताछ हुई थी तो डाॅ. शाहीन के बारे में पता चला जो यूनिवर्सिटी में ही कार्यरत थी और जांच में सामने आया तो उसका कनेक्शन आतंकवादी संगठन जैश से जुड़े होने के बारे में पता चला। डाॅ. मुजम्मिल की गिरफ्तारी के बाद ही 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किला के बाहर धमाका हुआ था, जिसे डाॅ. उमर ने अंजाम दिया था और इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद से ही अल फलाह यूनिवर्सिटी का नाम सुर्खियों में रहने लगा था। तब कई सहायक प्रोफेसर व डाॅक्टर यूनिवर्सिटी से इस्तीफा देकर चले गए थे। इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि ईडी द्वारा यूनिवर्सिटी की संपत्तियां अटैच की जा सकती हैं। खैर इन सबके बीच यूनिवर्सिटी की ओर से इस साल स्टाफ को लेकर भी नियुक्ति किए जाने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली धमाके के बाद बदनामी का दंश झेल रहे यूनिवर्सिटी प्रबंधन को दाखिला बढ़ाने एवं पढ़ाने वाले प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। प्रबंधन की ओर से स्टाफ में शामिल सहायक प्रोफेसर और गैर शैक्षणिक स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई है कि वह यूनिवर्सिटी की छवि सुधारने को लेकर काम करें।

कश्मीरी छात्रों का यूनिवर्सिटी को लेकर रहता है अधिक रुझान

अल फलाह यूनिवर्सिटी में 70 प्रतिशत स्टाफ कश्मीरी है। कश्मीरी छात्रों की संख्या भी 65 प्रतिशत है। हर साल कश्मीर के अलग-अलग जगहों से छात्र दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी आते हैं। दिल्ली धमाके के बाद जब एनआईए और दिल्ली पुलिस ने जांच यूनिवर्सिटी में जांच शुरू की तो जिन छात्राें और स्टाफ की आतंकी डाॅ. मुजम्मिल और उमर से फोन पर बातचीत हुई थी। उसमें से अधिकतर कश्मीरी ही शामिल थे। हालांकि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया था।

अल फलाह यूनिवर्सिटी में दाखिला प्रक्रिया और स्टाफ नियुक्ति को लेकर पुलिस की पूरी नजर है। तीन टीमों का गठन किया गया है। बाहर के राज्यों से आने वाले प्रत्येक छात्र की वेरिफिकेशन होगी। स्टाफ की नियुक्ति को लेकर भी पुलिस निगरानी करेगी।

–

-मकसूद अहमद, डीसीपी, एनआईटी

 

NEWS SOURCE Credit :jagran

faridabadnews faridabadnews24 Those seeking admission will undergo police verification; Al-Falah University is once again under police scrutiny!
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026

6 महीने में निपटाना होगा जनता की शिकायतों का कोटा, हरियाणा सरकार ने बदला पुलिस कानून

June 4, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.