
Prostitution Racket Busted: प्रयागराज के कीडगंज इलाके में एक बार फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। कीडगंज पुलिस ने बुधवार शाम मधवापुर स्थित एक मकान में छापेमारी की।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
इस दौरान वहां से सरगना सहित 4 महिलाएं और 4 पुरुषों को पकड़ा गया। पुलिस ने कमरे से गर्भरोधक सहित कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। मामले में देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में पुलिस की टीम जुट गई है।
हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर लिया कमरा
बता दें कि इससे पहले कीडगंज के नेता नगर स्थित एक अधिकारी के मकान के सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। पुलिस की माने तो कीडगंज थाना इलाके के मधवापुर मोहल्ले में रहने वाले एक चाय विक्रेता का मकान है। इस मकान में 2 कमरे हैं। करीब 4 महीने पहले राजरूपपुर धूमनगंज की रहने वाली एक महिला ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर कमरा लिया। महिला ने मकान मालिक को बताया कि उसके पति महिंद्रा कंपनी में काम करते हैं। महिला ने बताया कि उसे परिवार के साथ रहना है। जिसके बाद मकान मालिक ने उसे मकान किराए पर दे दिया। इसके बाद यहां देह व्यापार संचालित होने लगा।
युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले
पुलिस को इसी बीच स्थानीय लोगों से मकान के भीतर चल रही अवैध गतिविधियों की शिकायत मिली। बुधवार की शाम ACP कर्नलगंज राजीव यादव, इंस्पेक्टर कीडगंज वीरेंद्र कुमार ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की। जिससे मकान में मौजूद महिलाओं और पुरुषों में खलबली मच गई। जैसे ही पुलिस कमरे के अंदर दाखिल हुई तो युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद कमरे की तलाशी में गर्भरोधक सहित अन्य आपत्तिजनक सामान को पुलिस टीम ने बरामद किया गया।
NEWS SOURCE Credit :patrika
