Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook X (Twitter) Instagram
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी थी आग, मिले 2 मजदूरों के कंकाल, मालिक फरार

फरीदाबाद में प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी थी आग, मिले 2 मजदूरों के कंकाल, मालिक फरार

faridabadnews24By faridabadnews24February 1, 2026Updated:February 19, 2026No Comments2 Mins Read
A fire broke out at a plywood factory in Faridabad; the remains of two workers were found, and the owner is on the run.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के गांव पाखल स्थित प्लाईवुड बनाने वाली ड्रीम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में दो कंकाल बरामद हुए हैं। शुक्रवार को इस फैक्ट्री में आग लग गई थी। दोनों कंकाल फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धौज पुलिस थाना प्रभारी दर्पण ने बताया कि जो 2 ककांल मिले हैं। उनमें एक संभल यूपी के रहने वाले मोहम्मद आलिम का है, जबकि दूसरा बिहार का रहने वाला अरविंद है। दोनों की कुछ दिन पहले फैक्ट्री में काम करने के लिए आए थे। फैक्ट्री के अंदर प्लाईवुड की शीट पर डिजाइन बनाने का काम किया जाता है।

पुलिस की जांच के मुताबिक, शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है। फैक्ट्री में शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे अचानक से आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद दोनों अपना सामान निकालने के वापस फैक्ट्री में गए थे। लेकिन वो लोग नहीं निकल पाए। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

धौंज थाना प्रभारी दर्पण ने बताया कि फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लापता मजदूरों की तलाश में लगातार जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने दोनों कंकाल को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

A fire broke out at a plywood factory in Faridabad; the remains of two workers were found and the owner is on the run. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

    Related Posts

    नूंह जिले में 7 गोवंश और 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, 2 अलग-अलग मामलों में 7 गो-तस्कर गिरफ्तार

    March 9, 2026

    पूर्व विधायक और तत्कालीन तहसीलदार समेत 5 पर केस दर्ज, 1 मकान की 2 रजिस्ट्रियां

    February 28, 2026

    रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में थाना सेक्टर-17 की टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • देश-विदेश
    • फरीदाबाद
    • हरियाणा
    • कारोबार
    • क्राईम
    • मनोरंजन

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
    • Contact
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.