
फरीदाबाद: खुद को ASI बताने वाला एक आदमी नकली कांस्टेबल का ID कार्ड लेकर घूम रहा था। रेड लाइट पर चेकिंग के दौरान एक होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। उसने होमगार्ड को डराने की कोशिश की थी। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक अनखीर गांव का रहने वाला है। लोगों और पुलिस को डराने के लिए वह खुद को पुलिस में ASI बताता था। होमगार्ड नसीब ने बताया कि शाम को वह TI हरिकिशन के साथ बड़खल मोड़ पर गाड़ियों की चेकिंग कर रहा था। बड़खल चौक की तरफ से एक ऑल्टो कार आई तो होमगार्ड नसीब ने कार को रुकने का इशारा किया।
