Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई

नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई

30-year-old Sangeeta Devi was shot dead in Sunlight Colony, Basantpur village, under Naveen Nagar police station.
faridabadnews24By faridabadnews24February 21, 2026No Comments3 Mins Read
30-year-old Sangeeta Devi was shot dead in Sunlight Colony, Basantpur village, under Naveen Nagar police station.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। नवीन नगर चौकी के अंतर्गत बसंतपुर गांव स्थित सनलाइट कॉलोनी में 30 वर्षीय संगीत देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से गोली के दो खाली खोल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

पति से अलग रह रही थी महिला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संगीत देवी पिछले काफी समय से अपने पति और ससुराल पक्ष से अलग अपने दो बच्चों के साथ सनलाइट कॉलोनी में रह रही थी। पति के साथ उसका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन था। साथ ही ससुराल पक्ष के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था, जिसके चलते वह अलग रह रही थी।

पति परिवार के साथ पहुंचा

घटना शुक्रवार रात करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जब संगीत देवी किसी काम से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान उसका पति और ससुराल पक्ष के कुछ लोग उसके घर पहुंचे। महिला के घर पर न मिलने पर वे लौटने लगे। इसी बीच गली में संगीत को आता देख उन्होंने उसे रोक लिया।

पति ने 3 राउंड गोली चलाई

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पति के हाथ में हथियार था। विवाद बढ़ने पर संगीत ने खुद को बचाने की कोशिश की और पीछे हटने लगी, तभी उसके पति ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गली में गिर पड़ी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पिता मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से घायल संगीत को सेक्टर-31 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी बिहार का रहने वाला 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच चल रहे तलाक विवाद की बात सामने आई है। आरोपी पति मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

30-year-old Sangeeta Devi was shot dead in Sunlight Colony Basantpur village faridabadnews faridabadnews24 under Naveen Nagar police station.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, 14 साल के भाई ने साढ़े तीन साल की चचेरी बहन से किया रेप

April 18, 2026

श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में बढ़ोतरी पर उद्योग जगत की चिंता, भारत अशोक अरोड़ा ने उठाए सवाल

April 18, 2026

वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी, मुंबई में पुलिस की हिरासत के बांग्लादेशी महिला फरार

April 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.