
अलीगढ़: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. सबसे हैरानी की बात तो ये है कि जिस्म का सौदा भाई-बहन मिलकर करवा रहे थे. पुलिस ने मौके से 3 युवती और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की गई है. मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बता दें कि पूरा मामला क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित एमएस प्लाजा का है. जहां स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवक-युवतियों को कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में निकलते पाया. पुलिस ने मौके पर छानबीन की तो कई आपत्तिजनक सामग्री हाथ लगी. जिसे पुलिस ने जब्त किया.मौके से पुलिस ने 3 युवतियों समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में लिया. पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि भाई-बहन मिलकर सेक्स रैकेट चला रहे थे. मोटा पैसा का लालच देकर देह व्यापार कराया जाता था. हालांकि, पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी की बहन फरार चल रही है. पुलिस तलाश में जुट गई है. स्पा सेंटर को सील कर दिया गया है. गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान रिषभ के रूप में हुई है.
NEWS SOURCE Credit :lalluram
