सिलेंडर को कभी गौर से देखा है?
आप सभी के घर में सिलेंडर तो आता ही होगा। अभी कई सारे लोगों के घर में पाइपलाइन कनेक्शन आ गया होगा मगर पहले तो उनके घर में भी गैस सिलेंडर ही आता था तो आपने क्या कभी अपने घर के उस गैर सिलेंडर को गौर से देखा है? अगर कभी ऐसा किया है तो फिर आपने देखा होगा कि गैस सिलेंडर के नीचे छोटे छेद बने होते हैं। क्या आपने कभी उसको लेकर सोचा है कि यह छेद क्यों होते हैं क्योंकि वो छेद न उठाने के काम आते हैं और न ही कहीं फिट करने के लिए वो छेद काम आते हैं? चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वो छेद क्यों दिए जाते हैं।
आखिर क्यों होते हैं ये छोटे छेद?
आप अगर यह सोचते हैं कि गैस सिलेंडर के नीचे वो छोटे छेद बस ऐसे ही होते हैं या फिर डिजाइन हैं तो फिर आप गलत सोचते हैं। वो छेद सिलेंडर के नीचे बहुत जरूरी होते हैं। दरअसल वो छोटे छेद सिलेंडर के नीचे Air Ventilation और तापमान को नियंत्रित करने के लिए होते हैं। उन छेद की वजह से सिलेंडर और जमीन के बीच में हवा का प्रवाह बना रहता है और उससे सिलेंडर के नीचे नमी नहीं जमती है जो सिलेंडर के निचले हिस्से को जंग से बचाता है। इसके साथ ही गर्मियों के मौसम में छेद की वजह से सिलेंडर ठंडा रहता है और दबाव कम करने में मदद मिलती है।
नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी अलग-अलग रिपोर्ट्स पर आधारित है और faridabadnews24 इनकी पुष्टि नहीं करता है।
NEWS SOURCE Credit :indiatv