Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नशेड़ी पति का खौफनाक जुर्म: सुबह चिल्लाया-‘मैंने इसे मार दिया’ और हो गया फरार, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

नशेड़ी पति का खौफनाक जुर्म: सुबह चिल्लाया-‘मैंने इसे मार दिया’ और हो गया फरार, पत्नी की गला घोंटकर की हत्या

faridabadnews24By faridabadnews24March 22, 2026Updated:March 22, 2026No Comments2 Mins Read
Drug-Addicted Husband's Heinous Crime: Shouting "I Killed Her" in the Morning, He Flees After Strangling His Wife to Death.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

हरियाणा के कैथल जिले के चंदना गेट स्थित फ्रांस वाला रोड पर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ नशे के आदी एक युवक ने रातभर चले घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अरुण अक्सर नशा करके अपनी पत्नी शालू के साथ मारपीट करता था। बीती रात भी दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। सुबह होते ही अरुण घर में चिल्लाने लगा, “मैंने इसे मार दिया है” और देखते ही देखते घर से भाग निकला। हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त अरुण अपनी पत्नी की जान ले रहा था, उसका छोटा भाई और भाभी बगल के कमरे में ही सो रहे थे। उन्हें रात में हुई इस अनहोनी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब अरुण के चिल्लाने की आवाज आई, तब परिजनों को घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक शालू पंजाब के भटिंडा की रहने वाली थी। उसकी शादी साल 2018 में कैथल निवासी अरुण के साथ हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब इस खूनी खेल के कारण अनाथ जैसे हो गए हैं। मायके पक्ष को सूचना दे दी गई है और वे भी कैथल पहुँच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुँची। थाना एसएचओ ने बताया कि हमें एक महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पति पर ही हत्या का शक है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी अरुण की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Drug-Addicted Husband's Heinous Crime: Shouting "I Killed Her" in the Morning faridabadnews faridabadnews24 He Flees After Strangling His Wife to Death.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फिरोजाबाद पुलिस की गोली से घाय, मस्जिद में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपित इमाम मुठभेड़ में गिरफ्तार

June 10, 2026

हांसी में परिवार ने जाम लगाया, महिला के शव को चूहों के कुतरने पर हंगामा

June 8, 2026

वायरल VIDEO ने उड़ाए होश, फरीदाबाद के सेक्टर-24 में स्कूटी- बाइक पर खुलेआम हो रहा था गलत काम

June 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.