Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा पुलिस के उड़े होश, कैदी काट रहे सजा या ले रहे मजा?

faridabadnews24By faridabadnews24April 12, 2026No Comments2 Mins Read
Haryana Police Left Stunned After Video Goes Viral: Are Prisoners Serving Their Sentences—or Having a Good Time?
IMAGES SOURCE : GOOGLE

कुरुक्षेत्र: हरियाणा की जेलों में सुरक्षा के दावों की पोल एक बार फिर खुल गई है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की जेल से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस प्रशासन और जेल मैनुअल की धज्जियां उड़ा दी हैं। यहाँ सलाखों के पीछे बंद कैदियों ने न केवल धड़ल्ले से मोबाइल का इस्तेमाल किया, बल्कि पंजाबी गानों पर ‘दबंगई’ वाली रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इस घटना के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या अपराधियों के लिए जेल अब सजा का घर नहीं, बल्कि ‘मौज-मस्ती’ का अड्डा बन गई है?

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस रील में कुछ कैदी जेल परिसर के भीतर किसी सेलिब्रिटी की तरह चलते और पोज़ देते नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में ऐसे गाने चल रहे हैं जो गन-कल्चर और अपराध की दुनिया को बढ़ावा देते हैं। वीडियो में कैदियों का बेखौफ अंदाज देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि ये अपराधी सजा काट रहे हैं। उनके चेहरों पर न तो कानून का डर दिख रहा है और न ही प्रशासन की सख्ती का कोई असर नजर आ रहा है।

कुरुक्षेत्र जेल की इस रील ने हरियाणा पुलिस और जेल विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल की ऊँची दीवारों और सघन तलाशी के बावजूद स्मार्टफोन अंदर कैसे पहुँचा? करोड़ों रुपये की लागत से जेलों में जैमर्स लगाए जाते हैं, लेकिन कैदियों द्वारा इंटरनेट का इस्तेमाल करना यह दर्शाता है कि ये जैमर्स या तो खराब हैं या फिर जानबूझकर बंद रखे गए हैं। क्या बिना किसी जेल कर्मचारी की मिलीभगत के कैदी इस तरह वीडियो शूट कर उसे अपलोड कर सकते हैं?

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया, जेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, जेल महानिदेशक ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है और मामले की आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे कैदियों की पहचान कर ली गई है और उनकी बैरकों में छापेमारी की जा रही है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सुरक्षा में एक बड़ी सेंध है।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Haryana Police Left Stunned After Video Goes Viral: Are Prisoners Serving Their Sentences—or Having a Good Time?
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

हरियाणा लाडो लक्ष्मी योजना: बस पूरा करनी होगी ये शर्त, अब इन परिवारों को भी मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये

April 11, 2026

Haryana: मंच पर गिरे भाजपा पार्षद, CM की रैली में स्वागत के दौरान माला टूटी

April 6, 2026

मनमानी वसूली पर पेरेंट्स ने की ये डिमांड, नया सेशन शुरू होते ही स्कूलों में खुली दुकानें

April 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.