
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तारी की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा अब सुप्रीम कोर्ट जाएगी। ज्योति करीब एक साल से हिसार जेल में बंद है। उनकी दो बार जमानत याचिका रद्द हो चुकी है। अब वह बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अब तक हरियाणा और पंजाब के 2 युवकों को जमानत मिल चुकी है। बता दें कि जासूसी के शक में हरियाणा और पंजाब से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 11 दिन में ही 7 जासूस दोनों राज्यों से पकड़े गए थे। इसमें सबसे चर्चा में हिसार से पकड़ी गई जासूस ज्योति मल्होत्रा रही।
NEWS SOURCE Credit :punjabkesari
