Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » बस स्टैंड से उठाकर मुसाफिरखाने में ले जाकर नाबालिग लड़की से हैवानियत, दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई

बस स्टैंड से उठाकर मुसाफिरखाने में ले जाकर नाबालिग लड़की से हैवानियत, दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई

faridabadnews24By faridabadnews24May 17, 2026No Comments2 Mins Read
Shockwaves have spread following the revelation of a horrific incident in which a minor girl was abducted from a bus stand, taken to a travelers' lodge, and subjected to brutal sexual assault.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर के बस स्टैंड क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि देर रात तीन युवक उसे बस स्टैंड स्थित मुसाफिरखाने से अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले में गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना शुक्रवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता शनिवार सुबह अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 8 अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस बस स्टैंड, मुसाफिरखाने और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस संभावित ठिकानों और होटलों में भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता सटई थाना क्षेत्र की रहने वाली है और वह अपने परिचित युवक के साथ घर से निकली थी। बताया जा रहा है कि युवक उसे बस स्टैंड पर छोड़कर कहीं चला गया, जिसके बाद कथित तौर पर तीन युवक उसे अपने साथ ले गए। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद शहर में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

and subjected to brutal sexual assault. faridabadnews faridabadnews24 Shockwaves have spread following the revelation of a horrific incident in which a minor girl was abducted from a bus stand taken to a travelers' lodge
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में क्राइम ब्रांच की 10 टीमों ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया

May 16, 2026

काम दिलाने के बहाने लाया था दिल्ली, 17 साल तक आदिवासी लड़की से शारीरिक शोषण, कई बार रेप और जबरन गर्भपात

April 30, 2026

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.