Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हरियाणा से गहरा नाता सुशांत सिंह राजपूत का, प्रदेश के ADGP हैं उनके जीजा

हरियाणा से गहरा नाता सुशांत सिंह राजपूत का, प्रदेश के ADGP हैं उनके जीजा

faridabadnews24By faridabadnews24June 15, 2020No Comments2 Mins Read

फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने कल 14 जून को मुम्बई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत राजपूत का हरियाणा से गहरा नाता रहा है। दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की बहन की शादी हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी से हुई है। उनके जीजा ओपी सिंह सीनियर आइपीएस अधिकारी हैं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात ओपी सिंह मुख्यमंत्री कार्यालय में सलाहकार भी हैं। प्रदेश में राहगिरी के अधिकतर कार्यक्रम ओपी सिंह की देखरेख में होते हैं।

जीजा ओपी सिंह के आइपीएस अधिकारी होने के नाते सुशांत राजपूत की हरियाणा के कई आइपीएस और आइएएस अधिकारियों के साथ अच्छी जान-पहचान थी। इन अफसरों का मानना है कि साधारण से दिखने वाले सुशांत राजपूत किसी तरह के अवसाद में होंगे, उन्हेंं नहीं लगता। ऐसे युवक का सुसाइड करना संदेह पैदा करता है।

अपने साले सुशांत राजपूत के सुसाइड करने की खबर मिलते ही एडीजीपी ओपी सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गए। ओपी सिंह हरियाणा के खेल निदेशक भी रहे हैं। ओपी सिंह ऐसे आइपीएस अधिकारी हैं, जिन्हेंं आइएएस अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया था। यह बात हुड्डा सरकार के कार्यकाल की है।

एडीजीपी ओपी सिंह की कार्य प्रणाली को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हेंं सलाहकार के पद पर सीएमओ में एडजेस्ट कर रखा है। सुशांत राजपूत की बहन की जब ओपी सिंह के साथ शादी हुई थी, तब उनकी उम्र करीब 12 साल थी। तभी से ही सुशांत अपनी बहन व जीजा के पास पंचकूला आते-जाते थे। सुशांत के अभिनेता बनने की शुरुआत भी पंचकूला से ही हुई थी।

शुरुआती दिनों में सुशांत यहीं पर रहकर क्रिकेट खेलते थे और उन्हेंं थिएटर का बड़ा शौक था। थिएटर करने की भी शुरुआत भी सुशांत ने पंचकूला से ही की थी। सुशांत के फिल्मी करियर की शुरुआत पंचकूला से हुई और यहीं पर उन्होंने कई थिएटर किए।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की फिल्म आने के बाद जीजा ओपी सिंह ने सुशांत की मुलाकात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराई थी। एडीजीपी ओपी सिंह हालांकि इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं और परिवार के साथ मुंबई चले गए हैं। सुशांत जब पंचकूला आता था, तब उसकी हरियाणा के आइएएस और आइपीएस अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ सेलीब्रिटी के नाते मुलाकात होती रहती थी।

ADGP of the state is his brother-in-law faridabadnews24 Sushant Singh Rajput is closely associated with Haryana
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.