Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » होंगे चौंकाने वाले खुलासे, हनीट्रैप क्वीन श्वेता जैन की पार्टनर निकली भाजपा नेत्री

होंगे चौंकाने वाले खुलासे, हनीट्रैप क्वीन श्वेता जैन की पार्टनर निकली भाजपा नेत्री

faridabadnews24By faridabadnews24May 22, 2026No Comments2 Mins Read
Shocking Revelations Ahead: Honeytrap Queen Shweta Jain's Partner Turns Out to Be a BJP Leader
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Indore Bhopal Honeytrap Scandal: शराब कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर एक करोड़ की मांग के मामले में गिरफ्तार श्वेता जैन और साथियों से जब्त मोबाइल-लैपटॉप की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को और भी कई राज खुलने की उम्मीद है। पुराना डाटा भी रिकवर करने के लिए फोरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी। इधर रैकेट में पकड़ी गई युवती रेशू उर्फ अभिलाषा से कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया।

आने वाले दिनों में होंगे चौंकाने वाले खुलासे

इंदौर बाणगंगा क्षेत्र के शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में हुए खुलासे से रसूखदारों के साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हडकंप मचा है। इसके चलते इस मामले को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है और अपने स्तर पर जानकारियां जुटा रही हैं। उक्त मामले में क्राइम ब्रांच मास्टर माइंड माने जाने वाली श्वेता जैन के साथ ही लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, इसके बेटे जयदीप, पार्टनर लाखन चौधरी और जितेंद्र पुरोहित को गिरफ्त में ले चुकी है। इसी कड़ी में कल सागर की रहने वाली एक युवती रेशू उर्फ अभिलाषा को भी हिरातस में लिया गया है। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में काफी संभल-संभलकर जानकारियां दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

बढ़ सकती है आरोपियों की संख्या

बताया जा रहा है कि रेशू भाजपा के एक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी भी रह चुकी है। सूत्रों के मुताबिक उससे कई बिंदुओं पर पूछताछ हो रही है। जांच में रैकेट के नेटवर्क से जुड़े कुछ और भी आरोपियों के नाम आने पर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। श्वेता जैन और साथियों से जब्त मोबाइल-लैपटॉप की जांच कर रही क्राइम ब्रांच को और भी कई राज खुलने की उम्मीद है। पुराना डाटा भी रिकवर करने के लिए फोरेंसिक लैब की मदद ली जाएगी। इधर इंटेलीजेंस में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा की भूमिका को लेकर जांच जारी है। ठोस साक्ष्य मिलते ही उसकी भी गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई तुरंत होने के संकेत अफसरों ने दिए हैं।

NEWS SOURCE Credit :patrika

faridabadnews faridabadnews24 Shocking Revelations Ahead: Honeytrap Queen Shweta Jain's Partner Turns Out to Be a BJP Leader
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव पर गोली चलाकर भाग रहा था संदीप उर्फ चेंटा, एनकाउंटर के दौरान पैर में लगी गोली। धर्मा ढाबे पर बरसाई थी गोली

May 22, 2026

पढ़ें खौफनाक मामला, हैवानों ने कर दिया गैंगरेप, मरीज की देखभाल के लिए अस्पताल में रुकी थी नाबालिग

May 21, 2026

शव मिलने से परिवार में मच गया कोहराम, मां ने छोले- भटूरे खाने पर डांटा तो बेटे ने नहर में लगा दी छलांग

May 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.