Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद अनखीर गांव में मां-बेटे की जहरीले पदार्थ से मौत, घरेलू कलह के कारण महिला ने की आत्महत्या

फरीदाबाद अनखीर गांव में मां-बेटे की जहरीले पदार्थ से मौत, घरेलू कलह के कारण महिला ने की आत्महत्या

faridabadnews24By faridabadnews24May 24, 2026No Comments2 Mins Read
Mother and Son Die from Poisonous Substance in Ankhir Village, Faridabad; Woman Commits Suicide Due to Domestic Discord
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद: गांव अनखीर में शनिवार को एक महिला द्वारा अपने एक वर्षीय बेटे को जहरीला पदार्थ देने के बाद खुद भी जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बादशाह खान नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार आरती अपने पति निशांत और बेटे हृदय के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। निशांत यथार्थ अस्पताल में लैब अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। शनिवार को वह ड्यूटी पर गया हुआ था। देर शाम जब वह घर लौटा तो कमरे में पत्नी और बेटे के शव पड़े मिले। दोनों के शरीर नीले पड़े हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरती ने पहले बेटे को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया गया है कि आरती मूल रूप से गांव पावटा की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसने निशांत से प्रेम विवाह किया था। दोनों पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में साथ पढ़ते थे, जहां दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में प्रेम संबंध हो गए। शुरुआत में दोनों परिवार इस विवाह के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन बाद में सहमति बनने पर दोनों का विवाह कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार दंपती के बीच कुछ समय से घरेलू कलह चल रही थी। करीब दो महीने पहले भी आरती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय उसने निशांत को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। निशांत समय रहते घर पहुंच गया था और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिससे उसकी जान बच गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके की जांच की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE Credit :jagran

Faridabad; Woman Commits Suicide Due to Domestic Discord Mother and Son Die from Poisonous Substance in Ankhir Village
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिल्ली में हैवानियत: खून से नहलाया, मीट के टुकड़ों से डराया, दलित लड़की को हिंदू बनकर फंसाया

May 24, 2026

पत्नी और परिवार के अन्य लोग करतूत सुनकर हैरान, मन खुश करने को लड़कियों की कमर पर मारता था कैंची

May 24, 2026

प्रेम-प्रसंग की जताई जा रही आशंका, फरीदाबाद में हॉस्टल में बांग्लादेश के छात्र ने की आत्महत्या

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.