Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फरीदाबाद के लीलावती अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, मौके से फर्जी डॉक्टर को दबोचा

फरीदाबाद के लीलावती अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, मौके से फर्जी डॉक्टर को दबोचा

faridabadnews24By faridabadnews24May 27, 2026Updated:May 27, 2026No Comments3 Mins Read
Health Department Raids Faridabad's Lilavati Hospital; Fake Doctor Apprehended on the Spot
IMAGES SOURCE : GOOGLE

फरीदाबाद : फरीदाबाद के एक नंबर स्थित फावड़ा सिंह चौक के पास बने लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई PNDT एक्ट के तहत की गई, जिसमें फरीदाबाद और गुरुग्राम की संयुक्त टीम शामिल रही। PNDT विभाग के अधिकारी डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अस्पताल में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर फरीदाबाद के सिविल सर्जन के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

एक टीम फरीदाबाद की थी जबकि दूसरी गुरुग्राम की सीक्रेट टीम थी। योजना के तहत गुरुग्राम की टीम ने एक महिला को गुप्त तरीके से अस्पताल भेजा, ताकि पूरे मामले की पुष्टि की जा सके। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ से भ्रूण लिंग जांच कराने की बात की गई, जिस पर वे तैयार हो गए। महिला से भ्रूण लिंग जांच के लिए कुल 36 हजार रुपये मांगे गए थे, जिसमें से 20 हजार रुपये केवल जांच के नाम पर लिए गए। जैसे ही महिला को जांच के लिए अंदर कमरे में ले जाया गया पहले से तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत छापा मार दिया और मौके पर मौजूद ओमप्रकाश समेत अन्य लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

रेड के दौरान टीम ने अस्पताल से भ्रूण लिंग जांच में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और अन्य जरूरी दस्तावेज भी जब्त कर लिए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही कार्रवाई करते हुए पूरी रिपोर्ट तैयार की गई। अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल संचालक, संबंधित डॉक्टरों और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ PNDT एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई जाएगी। जांच के दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई। टीम ने जब ओमप्रकाश से उसकी मेडिकल डिग्री और योग्यता के बारे में पूछा तो वह खुद को डॉक्टर बता रहा था, लेकिन पूछताछ में उसने केवल 12वीं पास होना बताया। इसके बाद अब उसकी डिग्री और मेडिकल प्रैक्टिस की वैधता की भी पुलिस द्वारा अलग से जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भ्रूण लिंग जांच पूरी तरह गैरकानूनी है और इस तरह के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने साफ कहा कि गुप्त सूचनाओं के आधार पर आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध गतिविधियों में शामिल अस्पतालों व लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

faridabadnews faridabadnews24 Health Department Raids Faridabad's Lilavati Hospital; Fake Doctor Apprehended on the Spot
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

CM के आदेश पर पानी का नया शेड्यूल हो रहा तैयार, फरीदाबाद में जल संकट से मिलेगी निजात

May 27, 2026

सोशल मीडिया पर विज्ञापन करने वालों को नोटिस भेजे गए, यमुना की तलहटी से लेकर ग्रेटर फरीदाबाद तक अवैध कॉलोनियों का जाल

May 25, 2026

फरीदाबाद अनखीर गांव में मां-बेटे की जहरीले पदार्थ से मौत, घरेलू कलह के कारण महिला ने की आत्महत्या

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.