
नागपुर: नागपुर में दो ब्वॉय फ्रेंड अपनी-अपनी गर्ल फ्रेंड को खुश करने के लिए ऐसा कारनामा कर डाला, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. प्यार जताने के लिए गर्ल फ्रेंड को आई फोन देना चाहता था, पर उसके पास इतने रुपए नहीं थे. जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. इस काम के लिए दोनों मिलकर एक गोदाम में चोरी की, जहां से करीब 6.5 लाख रुपये के लग्जरी डिजाइनर नल और सैनिटरी सामान उड़ा लिए एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ‘राहुल सेरामिक्स प्राइवेट लिमिटेड’ के मालिक राहुल जयचंद बत्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि 27 और 28 मई की रात अज्ञात चोरों ने गोदाम की छत की टिन शीट हटाकर अंदर घुसे और महंगे सैनिटरी प्रोडक्ट चोरी कर लिए, इसमें नलों की शानदार टोटी भी थीं.
लग्जरी नल उड़ाए
चोरी किए गए सामान में गोल्ड डिजाइन वाले पांच लग्जरी नल, तीन गोल्डन रंग के स्टैंडर्ड नल, नौ रोज गोल्ड रंग के नल और चार सिल्वर रंग के नल शामिल थे. इन सभी की कुल कीमत करीब 6.5 लाख रुपये बताई गई.
