ग्वालियर: AI की अत्याधुनिक दुनिया में लोगों का काम तो आसान हो रहा है लेकिन गलत उपयोग लोगों की जिंदगियां भी खराब कर रहा है. वहीं ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया है. जिसने सबको हिलाकर रख दिया है. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में AI के जरिए युवती के न्यूड फोटो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने डाक से लिफाफे में युवती के फर्जी न्यूड फोटो भेजे और एक लाख रुपये की मांग की. धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो फोटो वायरल कर देगा. आरोपी ने व्हाट्सएप से रिश्तेदारों को भी फोटो भेजे. परेशान युवती ने थाटीपुर थाने में शिकायत की है. पुलिस ने IT एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. और लोगों से सतर्क रहने के अपील भी की है.
दअरसल, मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू मोहन नगर का है. 24 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि 21 मई को डाक से उसके घर एक लिफाफा आया था. लिफाफा खोलने पर उसमें युवती का एक लड़के के साथ AI से बना न्यूड फोटो था. जिसे देखकर उसके होश उड़ गए. फोटो के पीछे लिखा था, ‘तुम मुझे एक लाख दो नहीं तो मैं तुम्हारे न्यूड फोटो वायरल कर दूंगा’ बदनामी के डर से युवती चुप रही. पिता ने जब बेटी को परेशान देखा तो पूछताछ की. युवती ने पूरी बात पिता को बता दी. पिता ने लिफाफे पर लिखे नंबर पर कॉल किया तो सामने वाले ने अपना नाम नितिन बताया.
लगातार बढ़ रहे एआई से फोटो बनाकर ब्लैकमेल के मामले
आरोपी ने 7568123899 नंबर से युवती के उसके दोस्त और ताई को भी व्हाट्सएप पर फर्जी न्यूड फोटो भेजे थे. पुलिस ने लिफाफा और मोबाइल नंबर को जांच में लिया है. साइबर एक्सपर्ट की मदद से नंबर की लोकेशन और डिटेल निकाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि AI से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले बढ़ रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के किसी भी साइबर अपराध की तुरंत शिकायत करें. डरने या चुप रहने से आरोपी के हौसले बढ़ते हैं.

NEWS SOURCE Credit :news18