Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » पति की कराई ह/त्या… श/व को लगाया ठिकाने, बेटी के प्यार में मां ने उठाया खौफनाक कदम

पति की कराई ह/त्या… श/व को लगाया ठिकाने, बेटी के प्यार में मां ने उठाया खौफनाक कदम

faridabadnews24By faridabadnews24August 9, 2026Updated:August 9, 2026No Comments3 Mins Read
Orchestrated husband's murder... disposed of the body; mother took a horrific step for the sake of her daughter's love.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने अपने पति को दूध में कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में महिला की बेटी और उसके कथित प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने बताया कि हालांकि तीन दिन से लगातार तलाश के बावजूद शव बरामद नहीं हो सका है

शव की तलाश में जुटी पुलिस 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर बृहस्पतिवार रात से लगातार शव की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अक्रूर गांव के जंगल और यमुना नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय वर्मा ने बताया कि राधा-कृष्ण वाटिका, जयसिंहपुरा निवासी रामबाबू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई मनोज सोनी (42) की पत्नी नैना ने अपनी छोटी बेटी भक्ति और उसके कथित प्रेमी विमल चौधरी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

शव को यमुना किनारे आरोपियों ने जलाया 
शिकायत में आरोप लगाया गया कि मनोज के शव को यमुना किनारे अक्रूर गांव के जंगल में जलाकर उसके अवशेष दफना दिए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर नदी का पानी पहुंच जाने और बारिश के कारण पहचान के निशान मिट जाने से शव की तलाश में परेशानी हो रही है। रामबाबू ने आरोप लगाया कि मनोज ने अपनी छोटी बेटी को उसके कथित प्रेमी के साथ देख लिया था और दोनों की नजदीकी का विरोध करता था।

बेटे के प्रेम प्रसंग का पिता करता था विरोध 
बताया जा रहा है कि पिता बेटे के प्रेम प्रसंग से काफी नाराज था इसी कारण उसकी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी ने कथित तौर पर साजिश रचकर हत्या कर दी। भाई के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

आरोपी पत्नी, बेटी और कथित प्रेमी से पूछताछ में जुटी पुलिस 
पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर 11 जुलाई को मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी, बेटी और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के बयानों के आधार पर पिछले तीन दिनों से जंगल में विभिन्न स्थानों पर खुदाई कर शव की तलाश की जा रही है लेकिन बारिश के कारण सही स्थान का पता लगाने में दिक्कत हो रही है। पुलिस ने बताया कि मनोज के घर से यमुना किनारे तक करीब छह किलोमीटर के दायरे में तलाश की जा रही है और शव बरामद होने के बाद ही घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari
faridabadnews faridabadnews24 Orchestrated husband's murder... disposed of the body; mother took a horrific step for the sake of her daughter's love.
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

ठगों ने ढूढ़ा ठगी का नया तरीका, खाते से कट गए लाखों रुपये, भनक तक नहीं लगी, मुफ्त Wi-Fi यूज कर रहे हैं तो सावधान!

August 7, 2026

छापेमारी में घर से निकले नोटों के बंडल. रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए RTO कार्यालय के ट्रैफिक इंस्पेक्टर

August 4, 2026

कानपुर पुलिस ने चोर का निकाला जुलूस, हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखा, ‘चोरी करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ ​

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.