Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैवल एडवाइजरी, 15 अगस्त को दिल्ली में रेल, मेट्रो और सड़कों के नियम बदले

घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैवल एडवाइजरी, 15 अगस्त को दिल्ली में रेल, मेट्रो और सड़कों के नियम बदले

faridabadnews24By faridabadnews24August 14, 2026No Comments7 Mins Read
Be sure to read the travel advisory before leaving home; rail, metro, and road regulations in Delhi have changed for August 15.
IMAGES SOURCE : GOOGLE

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह और प्रधानमंत्री के संबोधन के मद्देनजर रेलवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और सड़कों पर कई तरह के बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर यात्रियों की आवाजाही को लेकर अतिरिक्त जांच और यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे। ऐसे में 13 से 16 अगस्त के बीच दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना जरूर बना लेनी चाहिए।

रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा जांच

नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर 13 से 16 अगस्त तक सुरक्षा जांच बढ़ा दी है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पर पर्याप्त समय पहले पहुंचें और सुरक्षा कर्मियों की जांच में सहयोग करें। सहायता के लिए रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क किया जा सकता है।

infograph 11

5 बड़े स्टेशनों पर पार्सल सेवा बंद

नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक व्यावसायिक पार्सल की बुकिंग, लोडिंग और अनलोडिंग पूरी तरह बंद रहेगी।

बाहर से आने वाले पार्सल भी इन स्टेशनों पर उतारे नहीं जा सकेंगे। यह रोक लीज्ड सेकंड क्लास लगेज रैक (SLR), पार्सल वैन और डिमांड पार्सल वैन पर भी लागू होगी। सामान्य पार्सल सेवा 16 अगस्त से बहाल होगी।

इन पांच स्टेशनों पर पार्सल गोदाम और प्लेटफार्म पैकेज व पैकिंग सामग्री से पूरी तरह खाली रखे जाएंगे। हालांकि यात्रियों को ट्रेन के कोच में अपना निजी सामान ले जाने की अनुमति रहेगी। पंजीकृत समाचार पत्र और पत्रिकाएं जरूरी औपचारिकताओं और सुरक्षा जांच के बाद भेजी जा सकेंगी।

पुरानी दिल्ली-शाहदरा के बीच ढाई घंटे का ब्लॉक

15 अगस्त को सुबह 6 बजे से 8:30 बजे तक पुरानी दिल्ली और दिल्ली शाहदरा के बीच रेल यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। लाल किले के पास से रेलवे ट्रैक गुजरने के कारण मुख्य समारोह और प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान यह ढाई घंटे का ब्लॉक रहेगा। इस दौरान इस मार्ग की कई ईएमयू और लोकल ट्रेनें रद हो सकती हैं।

कुछ लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे मार्ग से चलाया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को दिल्ली की सीमा से बाहर के स्टेशनों पर रोका जाएगा।

समारोह के दौरान तिलक ब्रिज, भैरों पुल और यमुना ब्रिज (आयरन ब्रिज) पर कोई ट्रेन खड़ी नहीं रहने दी जाएगी। यात्रियों को घर से निकलने से पहले संशोधित रेलवे समय-सारिणी और अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

मेट्रो में 4 बजे से सेवा, पार्किंग 14 अगस्त सुबह से बंद

दिल्ली मेट्रो में 15 अगस्त को यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य दिनों की तुलना में पहले सेवा शुरू होगी। सभी लाइन के टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4 बजे मेट्रो चलनी शुरू होगी। सुबह 4 से 6 बजे के बीच ट्रेनें 15 से 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद नियमित समय-सारिणी लागू होगी।

वहीं दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे के बाद पार्किंग सेवा फिर शुरू होगी।

मेट्रो स्टेशनों पर CISF की सुरक्षा जांच 9 से 16 अगस्त तक बढ़ाई गई है। पीक आवर में कुछ स्टेशनों पर लंबी कतार लग सकती है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है।

मेट्रो लाइन के पास पतंग उड़ाने से बड़ा खतरा

15 अगस्त के आसपास पतंगबाजी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एलिवेटेड मेट्रो लाइन के आसपास पतंग न उड़ाने की अपील की है। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो का करीब 416 किलोमीटर नेटवर्क है, जिसमें बड़ा हिस्सा एलिवेटेड है। ट्रेनों को बिजली देने के लिए ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में 25,000 वोल्ट की बिजली रहती है।

पतंग की डोर ओएचई में उलझ सकती है या ट्रेन के पैंटोग्राफ में फंस सकती है। इससे ओएचई या पैंटोग्राफ को नुकसान पहुंचने के साथ मेट्रो सेवा बाधित हो सकती है।

धातु वाले मांझे से जानलेवा करंट लगने का खतरा भी रहता है। डीएमआरसी ने पतंग उड़ाने के लिए मेट्रो लाइन से दूर खुले स्थान चुनने की सलाह दी है। संभावित स्थानों के पास विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं।

infograph 22

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले समय लेकर निकलें

दिल्ली एयरपोर्ट पर भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। यात्रियों को बताया गया है कि अतिरिक्त सुरक्षा जांच के कारण स्क्रीनिंग में सामान्य से अधिक समय लग सकता है।

इसलिए एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाने और पर्याप्त समय पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले भारी वाहनों पर रोक

गुरुग्राम से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों और अंतरराज्यीय बसों के लिए एनएच-48 पर प्रतिबंध लगाया गया है। 13 अगस्त के फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए यह रोक 12 अगस्त शाम 5 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस के लिए दोबारा 14 अगस्त शाम 5 बजे से 15 अगस्त दोपहर 1:30 बजे तक भारी वाहनों को एनएच-48 से दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के लिए द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

फरीदाबाद से दिल्ली रूट पर ट्रक-बसें बैन

फरीदाबाद में दिल्ली की ओर जाने वाले भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों तथा अंतरराज्यीय बसों पर प्रतिबंध लगाया गया है। फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए यह रोक 12 अगस्त रात 8 बजे से 13 अगस्त दोपहर 1 बजे तक रहेगी। स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिबंध 14 अगस्त रात 8 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा।

  • बदरपुर बॉर्डर
  • पल्ला बॉर्डर
  • करणी सिंह शूटिंग रेंज बॉर्डर
  • सूरजकुंड बॉर्डर
  • मंगर चौकी
  • एनएच-19 पर सीकरी
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-30 कट

भारी वाहनों को प्रतिबंधित सीमा क्षेत्र में पहुंचने से पहले निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

गुरुग्राम और फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों से अपने चालकों को पहले से प्रतिबंधों की जानकारी देने को कहा है। नियम तोड़ने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

एंबुलेंस, पुलिस समेत इन गाड़ियों को छूट

  • एंबुलेंस
  • फायर टेंडर
  • पुलिस वाहन
  • दूध ले जाने वाले वाहन
  • फल और सब्जियां ले जाने वाले वाहन
  • जरूरी खाद्य सामग्री वाले वाहन
  • दवाइयां और मेडिकल सप्लाई ले जाने वाले वाहन
  • ईंधन ले जाने वाले वाहन

इससे आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही जारी रहेगी।

घर से निकलने से पहले ये बातें जरूर जांच लें

15 अगस्त के आसपास दिल्ली में ट्रेन, मेट्रो, एयरपोर्ट और सड़क चारों माध्यमों से यात्रा करने वालों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच और संभावित देरी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए निकलने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:

  • रेलवे यात्री अपनी ट्रेन का स्टेटस और संशोधित समय-सारिणी जांचकर निकलें।
  • रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए सामान्य से अतिरिक्त समय रखें।
  • मेट्रो यात्री लंबी सुरक्षा कतार के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।
  • 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक मेट्रो स्टेशन की पार्किंग बंद रहेगी।
  • 15 अगस्त को मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी।
  • एयरपोर्ट जाने वाले यात्री अतिरिक्त सुरक्षा जांच को देखते हुए जल्दी पहुंचें।
  • गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले भारी वाहन और अंतरराज्यीय बसें प्रतिबंधित समय जरूर जांचें।
  • प्रतिबंधित मार्गों पर जाने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
  • मेट्रो की एलिवेटेड लाइन के आसपास पतंग न उड़ाएं।
  • रेलवे और मेट्रो में सुरक्षा कर्मियों की जांच में सहयोग करें।

रेलवे यात्रियों के लिए नॉर्दर्न रेलवे ने भी पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने और ट्रेन की स्थिति पहले जांचने की अपील की है।

NEWS SOURCE Credit : jagran

and road regulations in Delhi have changed for August 15. Be sure to read the travel advisory before leaving home; rail faridabadnews faridabadnews24 metro
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

Delhi News: 863 पक्षी और जानवर मुक्त, 431 संरक्षित प्रजातियां बरामद, जामा मस्जिद कबूतर मार्केट में बड़ी छापेमारी

August 14, 2026

इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा, यूजर्स ने पूछा- ‘सच क्या है?’ उर्फी जावेद-पूनम पांडे पर पैसे लेकर प्रोटेस्ट में आने के लगे आरोप

August 4, 2026

जंतर मंतर माफी वीडियो पर बोलीं कंगना रनौत, ‘हमारी बेटियां इतनी आसानी से क्यों बहक जाती हैं?’

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.