Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » भाजपा नेता महिला सोनाली फौगाट गिरफ्तार थप्‍पड़ कांड मामले में

भाजपा नेता महिला सोनाली फौगाट गिरफ्तार थप्‍पड़ कांड मामले में

faridabadnews24By faridabadnews24June 17, 2020No Comments5 Mins Read

हिसार । भाजपा की म‍हिला नेता सोनाली फौगाट काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको आज उनके निवास से गिरफ्तार किया गया है। उनको हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्‍तान सिंह को सरेआम थप्‍पड़ और चप्‍पल से पीटने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बाद में उनको कोट से जमानत मिल गई।

गिरफ्तारी के बाद सोनाली फौगाट को सीधे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्‍हें जमानत दे दी गई। साेनाली फौगाट अभी अदालत में ही है। सोनाली फौगाट को गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही जमानत मिल गई। सोनाली  मजिस्ट्रेट पुष्पा की कोर्ट में पेश हुई ही थीं। अदालत ने तुरंत जमानत दे दी।

हिसार कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कोर्ट परिसर से निकलतीं सोनाली फौगाट।

दूसरी ओर बताया जाता है कि सोनाली फौगाट ने खुद हिसार कोर्ट में सरेंडर किया। इससे पहले सोमवार को सोनाली फोगाट ने जींद के सच्चाखेड़ा में हुई सर्वदलीय बिनैन खाप की पंचायत में अपशब्द बोलने पर अज्ञात पर केस दर्ज करवाया है। खाप का कहना है की पंचायत ख़त्म होने के बाद कोई व्यक्ति माईक में बोला है खाप का इस बारे में कोई लेना देना नहीं है।

 

गौरतलब है कि दो दिन पहले जींद में हुई एक बैठक में बीनैन खाप ने राज्‍य सरकार को एक सप्‍ताह में सोनाली फौगाट को गिरफ्तार करने का अल्‍टीमेटम दिया था। इसके दो से तीन दिन ही बीते थे कि सोनाली को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में सोनाली फौगाट की ओर से दो वकील और सुल्‍तान सिंह की ओर से एक वकील पेश हुए।

कोर्ट में पेश होने के बाद वापस जाते हुए सोनाली फौगाट

जमानत की याचिका पर सुल्‍तान सिंह के वकील ने कहा कि सोनाली ने सरकारी अधिकारी की पिटाई की है, इसलिए इन्‍हें जमानत न दी जाए। वहीं सोनाली फौगाट के वकीलों ने पक्ष रखा कि सोनाली फौगाट ने आदमपुर सीट पर चुनाव लड़ा था, उनके उपर किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। इस मामले में भी जांच चल रही है। कौन सही कौन गलत ये भी जांच का विषय है। इसलिए तब तक जमानत मंजूर की जाए। इस पर अदालत ने 30 हजार रुपये के मुचलके पर सोनाली फौगाट को जमानत दे दी।

बता दें कि बालसमंद अनाज मंडी में सोनाली फोगाट जायजा लेने के लिए पहुंची थी। वहां वह शेड और अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं को लेकर मार्केट कमेटी सचिव से बात कर रही थीं कि मामला गरमा गया। सोनाली फोगाट ने चप्‍पल निकालकर मंडी सचिव सुल्‍तान को पीटना शुरू कर दिया। इस पूरे प्रकरण की दो वीडियो वायरल हो गई। इसके बाद थाने में काफी देर तक हाई वोल्‍टेज ड्रामा चला। सचिव का एक माफीनामा भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इसके बाद सचिव ने बयान दिया कि वह माफीनामा उनसे बंदूक के बल पर लिखवाया गया है। अब दोनों ही ओर से एक दूसरे पर केस दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच चल रही है। गौरतलब है कि टिक टॉक स्‍टार सोनाली फोगाट आदमपुर सीट पर बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्‍नोई के खिलाफ भाजपा सीट पर चुनाव लड़ स‍ुर्खियों में आई थी। इसके बाद वो विवादों में बनी ही रहती हैं।

महिला आयोग कर रहा है जांच

पूरे मामले की हरियाणा महिला आयाेग जांच कर रहा है। सोनाली फौगाट और हिसार मार्केट कमेटी के सचवि सुल्‍तान सिंह पंचकूला में महिला आयोग के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। महिला आयोग ने कहा था कि पूरे मामले की निष्‍पक्षता से जांच होगी।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद सोनाली फोगाट ने महिला आयोग में जांच के लिए अर्जी लगाई थी। इसके बाद जांच के लिए हिसार पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन ने कहा है कि कोई व्यक्ति अगर महिला के बारे में ऐसी टिप्पणी करेगा तो पिटेगा ही। उन्होंने कहा पहले मैं सोनाली को गलत मानती थी मगर जो ऑडियो सोनाली के पास है और सुल्‍तान सिंह ने उसमें जो भी कह रखा है उसे सुनने के बाद वो मुझे गलत नहीं लगी।

उनकी जगह कोई भी महिला होती तो ऐसा ही करती। इस ऑडियो को हम सामाजिक तौर पर सार्वजनिक नहीं कर सकते। यह ऑडियो बहुत ही अश्‍लील है। महिलाओं के प्रति इस ऑडियो में बेहद भद्दी बातें कही गई है। राजनीति में आने वाली सभी महिलाओं को लेकर बहुत कुछ गलत कहा गया है। मगर अब इस मामले में दोनो पक्षों को सुनकर दूध का दूध पानी का पानी किया जाएगा। इस मामले में सुबूत जुटाए जा रहे हैं।

वीडियो देखकर मैं सोनाली को मैं गलत मानती थी, मगर जब मैनें पूरे प्रकरण के बारे में सुना तो पता लगा जिस तहर से सोनाली फोगाट पर टिप्‍पणी की गई उसमें उनकी स्थिति ही कुछ ऐसी रही होगी। इसके बाद जब सुल्‍तान और उनकी पत्‍नी ने महिला आयोग पर एक तरफा पक्ष सुनकर फैसला लेने का आरोप लगाया गया तो सुल्‍तान को भी महिला आयोग ने अपना पक्ष रखने के लिए पंचकूला बुलाया। इसके पहले दिन सोनाली को भी बुलाया गया था।

इसी दौरान वह ऑडियो भी वायरल हुई जिसमें दावा किया गया कि यह ऑडियो सुल्‍तान सिंह की है और इसमें सोनाली समेत कई लोगों पर गलत टिप्‍पणी की गई। इस ऑडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है, मगर यह ऑडियो चर्चा का विषय बन गई। इसी बीच सुल्‍तान सिंह बीनैन खाप के संपर्क में आया था और खाप ने सरकार से सोनाली की गिरफ्तारी की मांग की थी नहीं तो धरना शुरू करने की चेतावनी दी थी। अल्‍टीमेटम 22 जून तक का था। मगर पहले ही सोनाली फोगाट को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके दो दिन पहले सोनाली भी फेसबुक पर लाइव आई थी और अपना दर्द साझा करते हुए भावुक हो गई थी। उसी दिन उनसे महिला थाना में जांच के दौरान दो घंटे तक पूछताछ भी की गई थी। इसके पहले भी सोनाली फोगाट फेसबुक पर लाइव आती रही और सुल्‍तान के व्‍यवहार को लेकर बहुत सी बातें रखती रहीं। इस पर उन्‍हें जनता की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रहीं थी।

BJP leader woman Sonali Faugat arrested in slap case faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.