गाजियाबाद : सर्व समाज एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता ने गलवान घाटी में चीन की सेना द्वारा निहत्थे भारतीय सैनिकों पर कायराना हमले कि आयुष कौशिक ने कड़ी निंदा करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। आयुष कौशिक ने चीन की नापाक हरकतों पर आत्रमक्ता दिखाते हुए केंद्र सरकार से चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म करने की अपील की है। उन्होंने भारत की संप्रभुता और अखंडता को सर्वोपरि बताते हुए कहां है कि भारत को चीन से सर्वाधिक खतरा है, उन्होंने कहा कि चीन शातिर देश है। उन्होंने सरकार से अपील की चीनी समान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगनी चाहिए।
