फरीदाबाद : 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए, अंतरराष्ट्रीय नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के सदस्य, हर्बल व प्राकृतिक चिकित्सक,आहार विशेषज्ञ, डॉ आशीष मौर्य, ने कहा, स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ज्यादा जरूरी है, आज की बदलती जीवन शैली वा खाद्य पदार्थों के बदलाव के चलते अनगिनत बीमारियां मानव शरीर को घेर लेती हैं, वर्तमान समय में जैसे-जैसे तकनीकी ज्ञान बढ़ता जा रहा है लोगों को मेहनत भी कम करनी पड़ती है, ग्रामीण परिवेश में तो लोग थोड़ा बहुत काम कर लेते हैं ,स्वयं की गतिविधि वहां भी अब खत्म होने लग गई है जायज बात है,, शरीर को सुचारू रूप से मांसपेशियों हड्डियों को मजबूत एक्टिव रखने के लिए योग बहुत ज्यादा जरूरी है वर्तमान समय तकनीकी का है,
सारा काम मशीनें तेजी से निपटा देती है,, हम घर की कुर्सी से कार की कुर्सी पर बैठ जाते है,, और फिर ऑफिस में, नतीजा बीमारियां घेर लेती हैं योग सभी के लिए जरूरी है,, योग हर धर्म क्षेत्र ,भाषा से परे है ,, इसलिए हर किसी को योग करना चाहिए, महत्वपूर्ण बात यह है कि योग का अर्थ सिर्फ आसन प्राणायाम नहीं होता, योग की अनेकों शाखाएं हैं जैसे भक्ति योग, ज्ञान योग, राजयोग ,क्रिया योग ,कर्म योग , योग से संपूर्ण शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहता है, संपूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त होता है, वजन की कमी आती है, चिंता मुक्ति रहती है, मन शांत रहता है, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, संबंधों में प्रगाढ़ता आती है, ऊर्जा बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है, और हर बीमारी से लड़ने की क्षमता पैदा होती है, इसलिए संपूर्ण स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए योग बहुत ज्यादा जरूरी है इसे अपने जीवन में अवश्य उतारे,,
