रोहतक: मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस है। शहर में इस दौरान कई आयोजन हुए। जिसमें उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। भाजपा नेता नागेंद्र शर्मा ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश की अखंडता व एकता के लिए प्रथम बलिदान योद्धा, भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर मैं शत-शत नमन करता हूं। अखंड भारत के कट्टर समर्थक थे।
आजादी के बाद कश्मीर को लेकर वह काफी मुखर रहे। उनका एकमात्र सपना अखंड भारत की स्थापना था। जिसके लिए उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए । देश उनके बलिदान को भुला नहीं है। उनके अखंड भारत का सपना अवश्य पूरा होगा। यही ऑन को सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी।
