Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » आपकी जेब पर चलेगी कैंची, 1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं

आपकी जेब पर चलेगी कैंची, 1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं

faridabadnews24By faridabadnews24June 30, 2020No Comments3 Mins Read

 

नए महीने यानी 1 जुलाई से कई नियम बदल जाएंगे. इस बदलाव के बाद आम लोगों को मिलने वाली मोहलत या सुविधा कम हो जाएगी और जेब पर बोझ बढ़ेगा. ऐसे में आइए विस्तार से इसके बारे में जानते हैं..  

1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

अटल पेंशन की मोहलत खत्म
अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़े हैं तो आपको किस्त पर मिली मोहलत की डेडलाइन खत्म हो गई है. दरअसल, कोरोना संकट की वजह से सरकार ने अप्रैल महीने में ऑटो डेबिट की सुविधा को रोक दिया था. ऐसे में लोगों के पैसे बैंक अकाउंट से नहीं कट रहे थे. अब इस सुविधा की मियादी पूरी होने की वजह से एक बार फिर ऑटो डेबिट के जरिए किस्त में कटौती होगी.

1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

एडवांस पीएफ विदड्रॉल
कोरोना संकट में कैश की किल्लत दूर करने के लिए सरकार ने एक नियम में बदलाव किया था.इस बदलाव के तहत कोई भी उपभोक्ता अपने ईपीएफ खाते के 75 फीसदी राशि या 3 महीने की बेसिक सैलरी (बेसिक+DA) में से जो कम हो उतनी राशि निकाल सकता है.

1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

क्लेम करने पर खाते में तीन दिन के भीतर पैसे आ जा रहे थे. हालांकि, ये सुविधा सिर्फ तीन महीने के लिए थी. मतलब इसकी मियाद 30 जून को खत्म हो गई है. अब 1 जुलाई से इस सुविधा के जरिए अप्लाई नहीं किया जा सकेगा.

1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

ATM से पैसे निकालने पर चार्ज
बीते मार्च महीने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि अगले तीन महीने तक ATM से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. इसका मतलब है कि यह है कि आप किसी भी बैंक से जितनी बार चाहें उतनी बार, जितना चाहें उतनी रकम निकाल सकते हैं.

लेकिन इस सुविधा की मियाद 30 जून को पूरी हो गई है. बता दें कि सामान्य तौर पर दूसरे बैंक के एटीएम से एक निश्चित संख्या तक ही पैसे निकाले जा सकते हैं, उसके बाद निकासी पर चार्ज लगता है.

1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

मिनिमम बैलेंस की सुविधा

इसी तरह, निर्मला सीतारमण ने मार्च महीने में कहा था कि अगले तीन महीने तक बैंक मिनिमम बैलेंस ना रखने पर कोई पेनाल्टी नहीं लगाएंगे. अब इस राहत की भी मियाद पूरी हो गई है.

देश के अधिकतर निजी और सरकारी बैंक एक बार फिर मिनिमम चार्ज वसूलेंगे. हालांकि, एसबीआई ने पहले से ही सभी सेविंग अकाउंट पर न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता को खत्म कर रखा है. एसबीआई की इस नई सुविधा का लाभ ग्राहकों को मिलता रहेगा.

  • 1 जुलाई से बंद हो जाएंगी ये 5 सुविधाएं, आपकी जेब पर चलेगी कैंची

    पीएम किसान सम्मान निधि 

    पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगली किस्त 1 अगस्त 2020 से किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी. अगर आप शर्तें पूरी करते हैं और अब तक आपने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 1 जुलाई से बड़ा झटका लगेगा, क्योंकि अगली दो किस्तों के लिए रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 जून है. आपको बता दें कि पीएम किसान के तहत अगर आप जून में आवेदन करते हैं और यह स्वीकार हो जाता है तो अगली 2 किस्त आपको आसानी से मिल जाती है.

 

faridabadnews24 Scissors will run on your pocket these 5 facilities will be closed from July 1
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लड़की का रिश्ता टूटा, भांजे ने बनाया नहाते समय वीडियो, फिर दिखाकर कई बार करता रहा युवती का रेप

April 27, 2026

दिल्‍ली: IRS अफसर की बेटी से घर में घुसकर रेप, USB केबल से घोंटा गला, मौत

April 22, 2026

पुलिस ने सिर मुंडवाकर बाजार में निकाली परेड, फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में हमला करने वाले बदमाश गिरफ्तार

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.