गुरुग्राम : हरियाणा में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 68.55 फीसद तक पहुंच गया है। वहीं मरीजों की संख्या की दोगुनी होने की रफ्तार 15 दिन हो गई है। राज्य में अभी तक कुल 14 हजार 548 लोग संक्रमित हो चुके हैं जिनमें से 9972 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 4 हजार 340 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। कुल 236 लोगों की मौत हो चुकी और 68 की हालत नाजुक है। फरीदाबाद में 298, गुरुग्राम में 79 और सोनीपत में 22 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं।
LIVE Gurugram, Faridabad, Nuh Coronavirus News Update :
- गुरुग्राम में मंगलवार 87 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि की गई है, जिनमें से बीस लोगों में संक्रमण अधिक होने के चलते कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं। इसके एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई है जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 91 हो गई है।
- सिविल सर्जन डॉ. विरेंद्र यादव ने बताया 79 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए। उनकी तीसरी रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आई। अभी तक कोरोना मरीजों की संख्या 5347 हो गई है जिसमें से 3961 स्वस्थ हो चुके हैं, 1289 मरीजों का इलाज चल रहा है।
