Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » प्रदेश में 12 नए अस्पताल शुरू करेगी पंजाब सरकार- सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू बाेले

प्रदेश में 12 नए अस्पताल शुरू करेगी पंजाब सरकार- सेहत मंत्री बलबीर सिद्धू बाेले

faridabadnews24By faridabadnews24July 2, 2020Updated:July 2, 2020No Comments2 Mins Read

पंजाब – पंजाब सरकार लोगों को उच्च स्तर की सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसी कारण प्रदेश में अब तक 25 नए अस्पताल चालू कर दिए गए हैं, जबकि 12 और नए अस्पताल साल 2020 के अंत तक चालू करने का लक्ष्य है।

यह बात प्रदेश के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को खन्ना में कही। वे खन्ना के जच्चा-बच्चा अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन करने पहुंचे थे। सिद्धू ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए 70 एंबुलेंस और खरीदी जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 4000 पदों का एजेंडा कैबिनेट में पेश होगा। इसके अलावा अन्य सहायक पदों को भी जल्द ही भरा जाएगा और कच्चे मुलाजिम भी पक्के किए जाएंगे।

सांसद ने मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग की

सिद्धू ने कहा कि कोविड से बचाव को पंजाब की कारगुजारी बहुत बढि़या रही है। लोगों की जान बचाना हमारी पहल है। सरकार की तरफ से शुरू किए मिशन फतेह को कामयाब करने के लिए लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। सांसद डॉ. अमर सिंह ने कहा कि जच्चा-बच्चा अस्पताल खन्ना के लिए वरदान साबित होगा। अमर सिंह ने खन्ना में मेडिकल कालेज बनाने की भी मांग की। मंत्री सिद्धू ने कहा कि इस इलाके में मेडिकल कॉलेज खोलने का मुद्दा मुख्यमंत्री के पास उठाएंगे।

इस मौके विधायक गुरकीरत कोटली, विधायक लखवीर सिंह पायल, विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी, रुपिंदर ¨सह राजा गिल, हरबंस सिंह रोशा, विकास मेहता, चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी रोहणों, यूथ कांग्रेस जिला प्रधान अमित तिवारी, डॉ. गुरमुख सिंह चाहल व तजिंदर शर्मा अादि उपस्थित थे।

शारीरिक दूरी के नियमों की उल्लंघना

सरकार कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाव पर लगातार जागरूक कर रही है। वहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान सेहत मंत्री की तरफ से ही नियमों को दरकिनार किया गया। खन्ना में जच्चा-बच्चा अस्पताल के उद्घाटन दौरान शारीरिक दूरी की पालना नहीं की गई। कांग्रेस वर्कर्स और बड़े कांग्रेस नेता भी एक-दूसरे के साथ जुड़कर बैठे हुए दिखाई दिए।

faridabad news 24 Punjab Government to start 12 new hospitals in the state- Health Minister Balbir Sidhu Bale
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी, गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स

April 18, 2026

Cancer Prevention : जानिए डॉक्टर की सलाह, कैंसर को जड़ से खत्म करने के अपनाएं ये तरीके

April 17, 2026

जानें सही समय और करने का तरीका?, शरीर को लचीला बनाने के लिए कौन सा योगासन करना चाहिए?

March 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.