फरीदाबाद – देश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है । देश में कोरोना 5 लाख के पार पहुंच गया है। जिसके कारण भारत विश्व के कोरोना के मामले में तीसरे स्थान पर पर पहुंच गया है। लेकिन अन्य देश के मुकाबले भारत देश में अधिक लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
कोरोना वायरस के रोकथाम के उपाय –
समाज सुधारक श्री मान अभिषेक जी जो कि मुल्यत: झारखंड के रहने वाले हैं।जो अभी फरीदाबाद जिले में sec – 19 में
सामाजिक कार्य को करते हुए अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। ये समाज के लोगो को अपने विचार से प्रेरित करते हैं।
श्रीमान अभिषेक जी ने लोगो को कोरोना की रोकथाम के लिए निम्नलिखित उपाय बताए है जो इस प्रकार है –
1. सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करना चाहिए और हल्दी वाला दूध पीना चाहिए।
2.च्वनप्राश का सेवन नियमित करना चाहिए। और अंकुरित अनाज को खाना चाहिए।
3. कच्चा लहसुन और कच्चा अदरक का सेवन करना चाहिए।
4. सुबह हल्दी और नमक के गरारे करना चाहिए ताकि गले में खराश उत्पन्न ना हो।
5.होम्योपैथिक दवा आर्सनिक एल्बो हर महीने 5 दिन उपयोग में लाए।
6. गिलोय का काढ़ा सुबह और शाम पीना चाहिए और तुलसी का पत्ता का भी सेवन करना चाहिए।
नोट :
1.जब हम घर से बाहर निकले तो अपने मुंह पर मास्क या फेस कवर लगाकर जरूर निकले।
2. जब आप कहीं जाओ तो किसी से भी हाथ नहीं मिलाए न ही गले मिले । केवल दूर से ही हाथ जोड़कर नमस्ते करे। और अपने हाथ को साफ रखने के लिए सैनिटाइजर को उपयोग में लाए ।
3. हाथो को समय समय पर साबुन से धोएं और लोगो से 2 मीटर की दूरी बनाकर रखे।
4. पार्टी, दावत, शादी,भण्डारे और ज्यादा भीड़ वाली जगह पर जाने से बचे।
5.प्रत्येक दिन साफ सुथरा और धुला हुआ कपड़े ही पहने।
कोरोना काल में पेट की चर्बी कम करने के कुछ उपाय –
1. चीनी का प्रयोग कम करे ।
2. अच्छी वसा का सेवन करें।
3. सफेद रंग वाली कार्बोहाइड्रेट से बचे ।
4. तनाव से बचे। हरी सब्जी का सेवन करें।
5. प्रोटीन का सेवन करें और सक्रिय जीवन शैली को अपनाए।
6. सुबह नींबू और गर्म पानी का सेवन करें। और स्वय से संतुष्ट रहे।
सिर्फ बाहर ही नहीं अंदर का भी सेनेटांयसेशन करे मुंह प्रमुख द्वार है, खाने पीने वाली वो चीजे जो हमारी दांतों को नुकसान पहुंचाती है
1. बर्फ
2. चाय/कॉफी
3. खट्टे पदार्थ
4. कोल्ड ड्रिक
5. शराब
6. स्नैक्स
7. मीठे और चिपचिपे पर्दाथ
ऊपर दिए हुए जानकारी के मुताबिक हम कोरोना को मात दे सकते हैं। याद रखे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं।
