हरियाणा -हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत रोजगार दिलाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा उठाए गये कदम से प्रभावित होकर कांग्रेस-इनेलो पार्टी से जुड़े दर्जनों युवाओं ने जननायक जनता पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इनके साथ-साथ कांग्रेस आईटी सैल की प्रदेश महासचिव सीमा भारद्वाज सहित पंचकुला से अन्य दलों से 87 लोगों ने जेजेपी का दामन थामा। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने शामिल हुए सभी लोगों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।
जेजेपी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस आईटी सैल की प्रदेश महासचिव सीमा भारद्वाज, पंचकुला से इनेलो महिला विंग की जिला उपप्रधान कौश्लया देवी, कांग्रेस के किसान सैल से जुड़े जिला उप प्रधान रोबिन वशिष्ठ, कांग्रेस आईटी सैल से अशोक बल्हारा व हरप्रीत खालसा, रविन्द्र यादव, एसके कोहली, मौलाना महोम्मद उमर, हुकम चंद गुप्ता, गांव खेत पुराली के पृथ्वी सिंह नंबरदार, गांव टिब्बी के साधुराम मनीष, कृष्ण शर्मा आदि है।
