हरियाणा – देश में कोरोना संक्रमण के बीच लोगों की नौकरियां जा रही है वहीं काम धंधे भी ठप्प पड़े हैं। इधर जून महीने में बेरोजगारी को लेकर जारी आकंड़ों ने हरियाणा सरकार की नींद उड़ा दी है। बेरोजगारी को लेकर जारी आकंड़ों में हरियाणा टॉप लिस्ट में शुमार है। यानि देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा में है।
CMIE डाटा की तरफ से ताजा जारी आकंड़ों के मुताबिक हरियाणा में 33.6 फीसदी बेरोजगारी दर है जिसमें हरियाणा सबसे टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा 21.6, तीसरे पर झारखंड 21 फीसदी, चौथे पर बिहार 19.5 फीसदी, छठे पर दिल्ली 18.2 फीसदी, सातवें पर जम्मू कश्मीर 17.9 फीसदी, आठवें पर पंजाब 16.8 फीसदी, नौंवे पर तेलंगाना 15.5 फीसदी, दसवें स्थान पर छत्तीसगढ़ है।
ग्यारहवें पर राजस्थान, बारहवें स्थान पर तमिलनाडू, तेरहवें स्थान पर गोआ, चौदहवें स्थान पर महाराष्ट्र, पंद्रहवें स्थान पर उत्तर प्रदेश, सोलहवे स्थान पर कर्नाटक, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओड़िसा, पांडुचेरी, गुजरात, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय और असम शामिल है।
वहीं इन आकंड़ों के आधार पर अब विपक्ष ने मनोहर सरकार को घेरना शुरु कर दिया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है।
इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमार सैलजा ने सरकार द्वारा युवाओं को 75 फीसदी रोजगार देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि देश में अगर सबसे ज्यााद बेरोजगारी दर हरियाणा में है तो फिर रोजगार देना सिर्फ एक जुमला है।
