उदयपुर चेयरपर्सन सुरभि मेनारिया धींग ने बैठक में पवित्र सावन मास की सभी को शुभकामनाएं देते हुए गत मास होने वाली सभी गतिविधियों को विस्तारित रूप से सभी सदस्यों को बतायाl वही जिला अध्यक्ष एडवोकेट नीता जैन ने सभी सदस्यों को मंच के नियुक्ति पत्र एवं मंच की सभी आवश्यक सामग्रियों का विस्तार से विवरण दियाl उपाध्यक्ष प्रियंका सलूजा कंडा ने सभी सदस्यों को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली अनेकता में एकता प्रतियोगिता की जीत पर विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित करी। महासचिव उषा गायकवाड ने मंच में कड़े नियमों एवं अनुशासन पर चर्चा कीl सभी सदस्यों के नियमों की पालना की सराहना कीl कार्यक्रम में रीना सलूजा, विद्या मेहता सहित मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहेl कार्यक्रम एवं बैठक में मीडिया प्रभारी कुसुम पंड्या की वैवाहिक वर्षगांठ पर सभी ने बधाइयां प्रेषित करी। कार्यक्रम का संचालन एवं बैठक का संयोजन मीडिया आईटी हैंडलर सोनिका गुप्ता द्वारा क्रियान्वित किया गयाl
