Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » नोएडा पुलिस के द्वारा चेतना संस्था ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों और बच्चो को किया खाद्य व स्टेशनरी किट का वितरण

नोएडा पुलिस के द्वारा चेतना संस्था ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों और बच्चो को किया खाद्य व स्टेशनरी किट का वितरण

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2020No Comments3 Mins Read

नोएडा – कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेज़ी से लाखों की संख्या में पूरे देश मे फैलता ही जा रहा है। जिसके चलते हर नागरिक का सामान्य जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। देश के करोड़ो लोग बेरोजगार अथवा आर्थिक रूप से कमज़ोर हो चुके है। लॉकडाउन की वजह से बच्चो की शिक्षा पर भी एक बड़ा संकट छाया हुआ है। इन सभी संकट के निवारण में प्रयास हेतु चेतना संस्था, एचसीएल फाउंडेशन की मदद से नोएडा में स्लम एवं कम्युनिटी तथा सड़क व कामकाज़ी बच्चों और उनके परिवारों तक सूखा राशन एवं शिक्षा के लिए स्टेशनरी किट का वितरण नोएडा के विभिन्न स्थानों के बच्चों के कांटेक्ट पॉइंट के नजदीकी थानों के पुलिसकर्मी के द्वारा किया गया। एचसीएल फाउंडेशन के तहत चल रहे उदय परियोजना के अंतर्गत चेतना संस्था लगातार स्लम एवं कम्युनिटी तथा सड़क एवमं कामकाज़ी बच्चो को शिक्षा के माध्यम से उनके उज्जवल भविष्य के लिए नोएडा में 11 जगहों पर कार्यरत है।

देश मे लॉकडाउन व अनलॉक की स्थिति में भी स्लम, झुग्गियों और मलीन बस्तियो में रहने वालों के परिवार अनेको समस्याओं से जूझ रहा है। कोरोना के लगातार फैलते संक्रमण की वजह से लोगों के रोजगार और सामान्य जीवन यापन करना चुनौती बन चुका है। नोएडा के चेतना कार्यक्षेत्रों परिवारों की आर्थिक समस्या और उनके बच्चो के पास पर्याप्त स्टेशनरी सामग्री न होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा के समाधान हेतु चेतना संस्था ने एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों के जैसे, सोमबाज़ार सेक्टर 45, बरौला सेक्टर 49 के दो कांटेक्ट पॉइंट, सोरखा में 125 जरूरतमंद परिवारों के लगभग 650 लोगो तक चेतना संस्था कार्यकर्ता एवं नोएडा पुलिस की सहायता के द्वारा सूखा राशन व खाद्य सामग्री का वितरण किया। जिसमे प्रत्येक राशन किट में आटा, 2 तरह की दाल, चावल, चीनी, तेल, मसाले, नामक आदि उपलब्ध कराया गया।

इसके साथ ही नोएडा में चेतना के सभी कार्यक्षेत्रों में 200 बच्चो को स्टेशनरी किट का भी वितरण किया गया। जिसमें उन्हें 3 नोटबुक, 1 पैकेट पेंसिल, 3 शार्पनर, 3 इरेज़र, स्केच एवमं क्रेयॉन कलर, 2 ड्राइंग शीट पैकेट और 1 स्केल दिया गया। राशन एवमं स्टेशनरी किट वितरण प्रणाली में सरकार द्वारा निर्धारित सभी सोशल डिस्टनसिंग निर्देशो का सख्ती के साथ पालन किया गया। राशन एवमं स्टेशनरी किट का वितरण में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से श्री देवेंद्र सिंह यस0 आई0, नफीस कांस्टेबल, रीना व नोएडा पुलिस से श्री मुकेश सब इंस्पेक्टर थाना 49, श्री वेदपाल सीनियर कांस्टेबल, श्री जितेंद्र थाना सेक्टर 76 एवमं अन्य स्थानों के पुलिस कर्मियों के द्वारा सभी सावधानियों और सुरक्षा के साथ किया गया। चेतना संस्था से सभी कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों की मदद से चिन्हित जरूरतमंद परिवारों तक सूखा राशन व स्टेशनरी किट पहुँचने के कार्यो को पूरे सावधानी एवं सोशल डिस्टनसिंग के मानकों को ध्यान रखने हुए सम्पन्न किया। अभी तक कुल 215 परिवारों के लगभग 1150 लोगो तक राशन वितरण किया जा चुका है।

श्री संजय गुप्ता निर्देशक चेतना संस्था ने बताया कि संस्था अपने कार्यक्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को अनेक माध्यमो से चिन्हित करके उनके नज़दीकी पुलिस चौकी की सहायता से वहाँ के लोगों तक खाद्य सामग्री वितरण का कार्य कर रही हैं और इसके साथ ही बच्चो को ऑनलाइन शिक्षा से जोड़ने का पूर्ण प्रयास कर रही है।

चेतना संस्था के साथ सहयोग हेतु इस ईमेल आईडी के द्वारा chetna.cncp@gmail.com पर संपर्क करे।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे:
चंद्रशेखर (असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर)
7827622347, 9450134440
चेतना संस्था, नोएडा

Chetna Sanstha distributes food and stationery kits to needy families and children in collaboration with HCL Foundation through Noida Police faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.