हरियाणा – हरियाणा के नारनौल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के अटेली खंड के गांव खेड़ी कांटी में शनिवार को करीब तीन किलोमीटर दूर तक धरती फट गई। हालांकि महेंद्रगढ़ जिले में करीब एक दशक पहले इस प्रकार की घटना घटित हो चुकी है। अभी तक इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नारनौल के खेड़ी कांटी गांव के सोमेश्वर मंदिर के पास रहस्यमयी परिस्थियों में करीब तीन किलोमीटर की लंबाई से धरती फट गई। लोगों ने जैसे ही देखा तो हैरान रह गए।
इधर गांव के ही कुछ लोगों का कहना है कि यहां पर पानी की पाइप दबाई गई है जिस वजह से यह जमीन अंदर धंस गई है। वहीं कुछ लोग इसे प्राकृतिक आपदा के रुप में देख रहे हैं। यहां पर आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं किस प्रकार से धरती फटी हुई नजर आ रही है।
गौरतलब है कि लगभग एक दशक पूर्व खटोटी खुर्द की सीमा में डोहरकलां वाले रास्ते के सामने नारनौल सिंघाना मार्ग के नजदीक दोहन नदी तटबंध की तरफ भी जमीन फटने की घटना हुई थी। उसे अरावली की हलचल से भी जोड़कर देखा गया था।
