Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एडजस्ट करने की तैयारी , 1983 PTI टीचर्स के लिए राहत की खबर

एडजस्ट करने की तैयारी , 1983 PTI टीचर्स के लिए राहत की खबर

faridabadnews24By faridabadnews24July 11, 2020No Comments2 Mins Read

हरियाणा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुड्डा सरकार में भर्ती 1983 पीटीआई टीचरों को बर्खास्त किया गया है। लेकिन अब इन टीचरों को गेस्ट टीचरों की तर्ज पर एडजस्ट करने की तैयारी है। इन पीटीआई टीचर्स की नौकरी के लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर, करनाल से सांसद संजय भाटिया और सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी शामिल है।

बताया जा रहा है कि बर्खास्त किये गए पीटीआई टीचर्स को गेस्ट टीचर्स की तर्ज पर एडजस्ट करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए हायर लेवल की कमेटी कर्मचारियों की सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत कर चुकी है। इसमें कर्मचारियों को ड्राफ्ट तैयार करने के लिए कहा है। लेकिन कर्मचारी अपनी नौकरी बहाली का प्रयास कर रहे हैं।

कर्मचारियों की तरफ से 11 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। माना जा रहा है कि आज कर्मचारियों के पदाधिकारियों की सीएम के साथ बातचीत हो सकती है। कर्मचारियों की मांग है कि दोबारा से बहाली की जाए और जिन मृत कर्मचारियों की पेंशन रोकी गई है उसे चालू किया जाए।

इधर सरकार गेस्ट टीचर्स की तर्ज पर एडजस्ट करने की योजना बना रही है। गेस्ट टीचर्स के लिए सरकार विधानसभा में विधेयक लेकर आई थी जिसमें 58 साल की उम्र तक नौकरी पर बने रहेंगे।

आपको बता दें कि हुड्डा सरकार के दौरान हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2006 में 1983 पीटीआई टीचर्स की भर्ती की थी। इसके बाद साल 2008 में इस भर्ती की प्रक्रिय शुरु हुई थी। इसमें कई बार चयन प्रक्रिया बदली गई। आखिरकार साल 2010 में इंटरव्यू के जरिये यह भर्ती पूरी हुई थी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट चला गया था। इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भर्ती को रद्द करने की मांग की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस भर्ती को रद्द कर दिया है।

1983 relief news for PTI teachers faridabadnews24 Preparing to adjust
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.