राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति अनिताबेन कापड़ी जी द्वारा देवभूमि द्वारका में स्थित स्लम बस्ती में भोजन वितरण किया गया। लॉक डाउन के चलते जगह जगह ऐसे लोगो को रोजगार ना मिलने से भोजन की दिक्कत हो रही है। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की पूरी टीम भारत देश के अधिकतर राज्यों में भोजन वितरण व जरूरत का सामान देने में लगी हुई है। गुजरात अध्यक्ष अनिताबेन कापड़ी जी भी इसी सेवा कार्य मे अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।
मंच की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने गुजरात अध्यक्ष अनिता बेन कापड़ी जी के इस नेक कार्य की सराहना की व स्लम लोगो की मदद के लिए धन्यवाद किया।
