Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » 3 लाख का लोन हरियाणा में पशुपालकों को मिलेगा, जानिए क्या है सरकार की योजना

3 लाख का लोन हरियाणा में पशुपालकों को मिलेगा, जानिए क्या है सरकार की योजना

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020No Comments4 Mins Read

हरियाणा में पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा की गई। इस योजना के तहत पशुपालकों को पशुओं की संख्या के अनुसार ऋण मिलेगा। बैंकों को एक लाख 60 हजार रुपये तक का ऋण बिना गारंटी मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे अधिक राशि का ऋण लेने पर पशुपालकों को गारंटी देनी होगी। कुल तीन लाख रुपये तक का लोन इस योजना के तहत लिया जा सकता है।

हरियाणा में कुल आठ लाख किसानों के पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का लक्ष्य है। योजना के तहत एक गाय के लिए 40 हजार 783 रुपये, भैंस के लिए 60 हजार 249, भेड़-बकरी के लिए चार हजार 63, सुअर के लिए 16 हजार 337, अंडा देने वाली मुर्गी के लिए 720 रुपये और मुर्गी ब्रायलर के लिए 161 रुपये का ऋण दिया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत राज्य के जिन लोगो के पास एक गाय है उन किसानो को एक गाय पर 40783 रूपये का ऋण (Loan of Rs 40783 on one cow ) राज्य सरकार द्वारा दिया जायेगा और भैंस रखने वाले किसानो को 60249 रूपये तक का ऋण (Loans up to Rs 60249 will be given to buffalo farmers ) दिया जायेगा | इस पशु क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हरियाणा के सभी पशुपालक उठा सकते है |

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पशुओं की संख्या के अनुसार पशु किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया जाएगा। पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (पीकेसीसी) एक महत्वकांक्षी योजना है, जिससे किसान अपनी आॢथक स्थिति को मजबूत बनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने पशुपालकों का आह्वान किया कि योजना का पूरा लाभ उठाएं।

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानो को Pashu Credit Card बनवाना होगा | इस कार्ड की सहायता से आप अपनी पशुपालन के लिए लोन ले सकते है | एक गाय पर दिया जाने वाला 40783 रूपये का ऋण प्रतिमाह 6 बराबर किश्तों 6797 में क्रेडिट कार्ड के ज़रिये किसानो को दिया जायेगा | इस तरह 6 महीने में कुल राशि 40783 रुपये आपको 1 साल के अंतराल के अंतर्गत 4% वार्षिक ब्याज (4% annual interest) के साथ लौटानी होगी | इस Pashu Credit Card Scheme 2020 के अंतर्गत कार्ड धारक का 1 वर्ष राशि लौटाने का समय अंतराल उसी दिन से शुरू होगा, जिस दिन वह पहली किस्त प्राप्त करेगा।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2020 के लाभ-

1. इस योजना के अंतर्गत किसान बीमा कोई चीज़ गिरवी रखे लोन प्राप्त कर सकते है।

2. जिन किसानो को क्रेडिट कार्ड दिया जायेगा वह किसान इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग बैंक में डेबिट कार्ड की तरह कर सकते है।

3. इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम 2020 के तहत पशुपालको को प्रति भैंस 60249 रूपये का लोन प्रदान किया जायेगा और प्रति गाय 40783 रूपये का लोन प्रदान किया जायेगा।

4.इस योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्ड धारक 1 .60 लाख रूपये तक बिना कॉलेटोरल सिक्योरिटी के ले सकते है।

5. पशु पालको को सभी बैंकों से सात प्रतिशत ब्याज पर साल के हिसाब से लोन दिया जायेगा साथ ही समय से ब्याज देने पर ब्याज 3 प्रतिशत हो जायेगा।

6. तीन लाख से ज़्यादा राशि hone पर पशु पालने वालो को 12 प्रतिशत की व्याज से लोन प्राप्त होगा।

7. ब्याज की राशि का भुगतान एक साल के अंतराल में होना ज़रूरी है तभी उसको अगले राशि प्रदान की जाएगी।

पशु क्रेडिट कार्ड योजना के लिए पात्रता-

1. आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।

2.आवेदक का आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड।

3.मोबाइल नंबर

4. पासपोर्ट साइज फोटो

पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2020 में आवेदन कैसे करे?

हरियाणा राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत Pashu Credit Card बनवाना चाहते है तो उन्हें अपने नज़दीकी बैंक में जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए अबसे पहले अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ों को लेकर बैंक में जाना होगा। इसके बाद आपको वह जाकर Application Form को लेना होगा। फिर Application Form में पूछी गयी सभी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने दस्तावेज़ों Adhaar card, Pen card, Voter id card आदि की फोटो कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करके बैंक के अधिकारी के पास जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म के सत्यापन करने के बाद 1 महीने के अंदर आपको पशु केडिट कार्ड दे दिया जायेगा।

3 lakh loan will be given to cattle rearers in Haryana faridabadnews24 know what is the government's plan
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.