Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » अमर दुबे की शादी की तस्वीर वायरल, विकास दुबे के साथ दिखा चौकी इंचार्ज केके शर्मा

अमर दुबे की शादी की तस्वीर वायरल, विकास दुबे के साथ दिखा चौकी इंचार्ज केके शर्मा

faridabadnews24By faridabadnews24July 16, 2020Updated:July 16, 2020No Comments3 Mins Read

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में वह चौकी इंचार्ज केके शर्मा के साथ अमर दुबे की शादी में दिखाई दे रहा है. अमर दुबे भी विकास दुबे के शूटर था, जिसे पुलिस ने हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. वायरल तस्वीर ने विकास दुबे की पुलिस में पैठ की बात को पुख्ता कर दिया है.

दरअसल, 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी. इस शादी में विकास दुबे मौजूद था. वह कई फोटो में दिखाई दे रहा है. विकास दुबे के साथ ही अमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा भी मौजूद था. केके शर्मा, अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देता हुए भी दिखाई दिया था. केके शर्मा पर भी विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने का आरोप है.

अमर दुबे की पत्नी ने विकास दुबे को कहा पापा

इसके साथ ही अमर दुबे की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विकास दुबे को पापा कहती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान विकास दुबे, अमर दुबे की पत्नी को गिफ्ट देने पहुंचा था. इसी दौरान अमर दुबे की पत्नी ने कहा कि मेरी एक फोटो पापा के साथ खींचो.

vikas-dubey-2_071620034418.jpgअमर दुबे के साथ चौकी इंचार्ज केके शर्मा

गिरफ्तार है केके शर्मा

2-3 जुलाई की रात विकास दुबे के घर पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे थे. पहले से घात लगाए विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. विकास दुबे की करीबी ने बताया था कि दबिश की सूचना थाने से पहले मिल गई थी.

इसके बाद विकास दुबे के लिए मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर के एसएचओ विनय तिवारी, चौकी इंचार्ज केके शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था. इस बीच केके शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी.

vikas-3_071620034647.jpgअमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा

विनय तिवारी ने जनेऊ दिखाकर बचाई थी जान

इस बीच विकास दुबे के खिलाफ शिकायत करने वाला राहुल तिवारी भी सामने आ गया है. ये वही शख्स है, जिसकी एफआईआर के बाद पुलिस बिकरू गांव में विकास दुबे के यहां दबिश देने गई थी. राहुल ने पुलिस को बताया कि विकास दुबे ने रास्ते से उसे उठा लिया था और घर में जमकर मारा पीटा भी था.

राहुल तिवारी का कहना है कि जब विकास दुबे ने उसके साथ मारपीट की तो चौबेपुर थाने के निलंबित एसओ विनय तिवारी भी उस वक्त विकास दुबे के यहां मौजूद थे, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. राहुल का कहना है कि थाना प्रभारी विनय तिवारी ने अपना जनेऊ दिखाकर विकास दुबे से जान बचाई थी.

Amar Dubey's wedding photo goes viral faridabadnews24 Outpost Incharge KK Sharma with Vikas Dubey
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

10 लाख से 33 लाख तक की निःशुल्क बीमा योजनाओं के नए नियम लागू, पत्रकारों के लिए MBW का सुरक्षा कवच

June 17, 2026

रेप के बाद हत्या की आशंका, गुरुग्राम में महिला की नंगी लाश मिलने से सनसनी

June 15, 2026

कैशियर की मौत, चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, देखें CCTV फुटेज

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.