कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर प्रशासन ट्राइसिटी में सख्ताई बरतने की तैयारी कर रहा है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन एडवाइजर मनोज परिदा ने चीफ सेक्रेटरी को एक प्रस्ताव भेजा है। अगर वो लागू किया जाता है, तो उसके मुताबिक चंडीगढ़, पंचूकला और मोहाली में शाम 7 बजे से हर शुक्रवार से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक पूरी तरफ कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।

