रोहतक : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव बहन मनीषा बोहत जी व उनकी टीम रोहतक स्थित शिव कॉलोनी के कुष्ठ आश्रम में गई। मनीषा बोहत जी, मोन्टी जी, रजनी जी, अनु जी राजबाला जी ने कुष्ठ आश्रम में रह रहे बच्चों महिला व पुरुषों में कोविड 19 से सुरक्षा के लिए मास्क बाँटे। टीम ने मास्क के साथ साथ फल व कपड़े भी वितरित किये।
राष्ट्रीय सचिव मनीषा जी अपनी टीम के साथ संगठन के लिए लगातार सक्रियता से कार्य कर रही हैं। संगठन की चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने मनीषा जी व टीम के नेक कार्यों के लिए उनको शाबाशी दी।।
